बागेश्वर और पंडोखर धाम पर दामोदर यादव का बयान फोटो सोर्स- नवभारत
दतिया

बुंदेलखंड के दो ‘परचा बाबाओं’ पर दामोदर यादव का बड़ा बयान, बोले- ‘सुधर जाएं तो अच्छा है’

Bageshwar Dham Pandokhar Dham : दतिया पहुंचे दामोदर यादव ने बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और पंडोखर धाम के गुरुशरण महाराज पर टिप्पणी की। बोले- सुधर जाएं तो अच्छा है।

निशांत तिवारी, प्रीतेश जैन

Damodar Yadav Datia Visit : दतिया पहुंचे आजाद समाज पार्टी के नेता दामोदर सिंह यादव ने बुंदेलखंड के दो चर्चित धार्मिक स्थलों बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और पंडोखर धाम के गुरुशरण महाराज को लेकर तीखी टिप्पणी की। दोनों के बीच चल रही बयानबाजी के बीच दामोदर यादव ने कहा कि दोनों को सुधर जाना चाहिए।

दामोदर यादव ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को अपना लाडला बताते हुए कहा कि वह उनसे करीब 12 साल छोटे हैं। उन्होंने कहा कि वे बुंदेलखंड में लगातार जाते रहे हैं और धीरेंद्र शास्त्री को लेकर उनका पुराना रुख रहा है। इसी दौरान उन्होंने कहा कि वे सुधर जाएं तो अच्छा है।

पंडोखर धाम के गुरुशरण महाराज पर भी निशाना

पंडोखर धाम के गुरुशरण महाराज को लेकर दामोदर यादव ने कहा कि वे उनसे करीब दो साल छोटे हैं। उन्होंने मौजूदा विवाद का जिक्र करते हुए कहा कि दोनों के बीच कथित तौर पर ‘परचा’ निकालने को लेकर बयानबाजी चल रही है।

‘परचा’ को लेकर लगाए जा रहे आरोपों का जिक्र

दामोदर यादव ने कहा कि एक तरफ आरोप लगाया जा रहा है कि परचा निकालने के लिए 70 हजार रुपये लिए जाते हैं, जबकि दूसरी तरफ पंडोखर धाम की ओर से एफडी तक बता देने जैसी बातें कही जा रही हैं। उन्होंने इसी मुद्दे को लेकर दोनों पक्षों की बयानबाजी पर सवाल उठाए।

‘धर्म नहीं धंधा है, धर्म नहीं चंदा है’

दामोदर यादव ने अपने पुराने रुख का हवाला देते हुए कहा कि वह लगातार पाखंड और आडंबर पर सवाल उठाते रहे हैं। उन्होंने कहा, “मैं बार-बार कहता था कि धर्म नहीं धंधा है, धर्म नहीं चंदा है।”

‘दोनों परची वाले बाबा लड़ रहे हैं’

दामोदर यादव ने दोनों धार्मिक गुरुओं पर निशाना साधते हुए कहा कि “दोनों परची वाले बाबा लड़ रहे हैं और दुकानें खोल रखी हैं।” उन्होंने आरोप लगाया कि लोगों को मूर्ख बनाने का काम किया जा रहा है।

बयान के बाद चर्चाएं तेज

दामोदर यादव के इस बयान के बाद बागेश्वर धाम और पंडोखर धाम से जुड़े विवाद को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। उनके बयान में दोनों धार्मिक गुरुओं के बीच चल रही कथित बयानबाजी और ‘परचा’ को लेकर उठ रहे सवालों का जिक्र प्रमुखता से सामने आया।

त्रिपुरा के बोक्सानगर में तस्करों का BSF जवान पर बर्बर हमला, अशाबारी में तनाव का माहौल; हमले का VIDEO वायरल

दिल्ली में पुलिस बनाम पुलिस, सड़क पर उतरे 150 पुलिसकर्मी, जानिए क्या हैं पांच मांगें और क्यों भड़का विवाद

WMO की महासचिव सेलेस्टे साउलो ने की भारत की तारीफ, साइक्लोन मैनेजमेंट में बताया रोल मॉडल

साइक्लोन मुरासु के बीच HPCL की रिफाइनरी में भीषण अग्निकांड, समय रहते फायर फाइटर ने आग पर पाया काबू

भीषण चक्रवात ‘मुरासु’ ने आंध्र प्रदेश के तट को पार किया, अलर्ट मोड पर मौसम विभाग और प्रशासन