प्रदर्शनकारी (फोटो सोर्स- नवभारत) 
दमोह

दमोह में बिजली संकट: 4 दिन से परेशान ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, हटा-रजपुरा मार्ग पर चक्काजाम कर किया प्रदर्शन

Damoh Chakka Jam : दमोह के अजब धाम फतेहपुर क्षेत्र में बिजली संकट से परेशान ग्रामीणों ने हटा-रजपुरा मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। ग्रामीणों ने 4 दिन से बिजली बंद होने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया है।

प्रीतेश जैन

Damoh Power Cut Protest : दमोह जिले के अजब धाम फतेहपुर क्षेत्र में लगातार बिगड़ी बिजली व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा सड़क पर उतर आया। बिजली आपूर्ति ठप होने से नाराज ग्रामीणों ने हटा-रजपुरा मार्ग पर चक्काजाम कर धरना प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले चार दिनों से एक दर्जन से अधिक गांवों में बिजली नहीं है, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

बड़ी संख्या में ग्रामीण सड़क पर पहुंचे और बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का कहना था कि पहले भी प्रदर्शन कर समस्या से अवगत कराया गया था, लेकिन सिर्फ आश्वासन मिला और बिजली व्यवस्था बहाल नहीं हो सकी।

आश्वासन नहीं, अब बिजली चाहिए

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने कहा कि बिजली नहीं होने से आटा चक्कियां बंद पड़ी हैं, पानी की समस्या खड़ी हो गई है और गर्मी व उमस के कारण छोटे बच्चों का बुरा हाल है। ग्रामीण विनोद तिवारी ने बताया कि चार दिन से बिजली बंद होने के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। वहीं नीरज तिवारी ने कहा कि पहले भी अधिकारियों को आवेदन और ज्ञापन दिए गए, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।

मौके पर पहुंचा प्रशासन, ग्रामीणों को समझाने का प्रयास

चक्काजाम की सूचना मिलने के बाद नायब तहसीलदार कोमल चढ़ार, मगरोंन थाना प्रभारी वंदना गौर, एसआई बीएल पटेल और अजब धाम चौकी प्रभारी रघुवीर सिंह ठाकुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण बिजली बहाल होने तक सड़क से हटने को तैयार नहीं हुए। ग्रामीणों ने कहा कि पहले भी अधिकारियों ने जल्द बिजली चालू करने का भरोसा दिया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

बिजली विभाग ने बताई खराबी की वजह

वहीं बिजली विभाग के जेई जमुना प्रसाद प्रजापति ने बताया कि बारिश और तेज आंधी-तूफान के कारण इंसुलेटर खराब हो गए हैं। हटा में सब जेल के पास लगे विद्युत सिस्टम में भी खराबी आई है। विभागीय टीम फॉल्ट सुधारने में जुटी हुई है। उन्होंने बताया कि सगोनी गांव तक बिजली व्यवस्था बहाल कर दी गई है और जल्द ही अजब धाम क्षेत्र में भी आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।

ये भी पढ़ें :

चार घंटे तक जारी रहा जाम, वाहनों की लगी कतारें

ग्रामीणों के प्रदर्शन के कारण हटा-रजपुरा मार्ग पर करीब चार घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा। सड़क के दोनों ओर भारी वाहनों की लंबी कतार लग गई और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। फिलहाल जिला प्रशासन और बिजली विभाग ग्रामीणों की समस्या दूर करने में जुटा हुआ है।

https://youtu.be/ACUX4zRnfrE?si=L89VslP7gdDRLQGI

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच