दमोह मर्डर केस का आरोपी गिरफ्तार (सोर्स- सोशल मीडिया) 
दमोह

दमोह: 30 रुपए के विवाद में हुई हत्या का आरोपी गिरफ्तार; अतुल को इसलिए उतारा था मौत के घाट

Murder Case Accused Arrested In Damoh: दमोह के तेंदूखेड़ा में ₹30 किराए के विवाद में अतुल अहिरवार की चाकू मारकर हत्या, 22 दिन बाद मुख्य आरोपी धीरेंद्र खटीक गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल।

सजल रघुवंशी

Damoh Murder Case: दमोह जिले के तेंदूखेड़ा बस स्टैंड पर हांथ ठेला का किराया मांगने पर हुई हत्या के आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार शाम तेंदूखेड़ा पुलिस के द्वारा इस मामले का खुलासा किया गया। हत्याकांड में एक नाबालिक आरोपी को हत्या के दूसरे दिन ही पुलिस ने अभीरक्षा में ले लिया था। जबकि इस मामले का दूसरा आरोपी फरार चल रहा था।

बता दें कि, पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। 23 जून की रात तेंदूखेड़ा बस स्टैंड पर हाथ ठेला का 30 रुपए किराया मांगने पर आरोपी धीरेंद्र खटीक व एक नाबालिक के द्वारा तेंदूखेड़ा के वार्ड क्रमांक 5 निवासी 25 वर्षीय अतुल अहिरवार की चाकू मार कर हत्या कर दी थी। घटना से गुस्साए लोगों ने मुख्य सड़क मार्ग पर जाम लगा दिया था और हाथ ठेलो पर रखी सामग्री सड़क पर फेंक दी थी। तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची स्थानी लोगों को आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। जिसके बाद प्रदर्शन खत्म हुआ।

परिजनों को सौंपा गया पोस्टमार्टम के बाद सौंपा गया शव

अगले दिन शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा गया और हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई। इस मामले में एक नाबालिक आरोपी को दमोह जिले की पुलिस ने 24 जून को ही गिरफ्तार कर लिया था जबकि दमोह के हरसिद्धि मंदिर के समीप रहने वाला धीरेंद्र खटीक हत्या के बाद से ही फरार चल रहा था।

30 रुपये देने से किया मना तो कर दी हत्या

दमोह निवासी धीरेंद्र खटीक भी तेंदूखेड़ा में साप्ताहिक बाजार में फल की दुकान लगाने पहुंचा था। उसने अतुल अहिरवार से दो हाथ ठेला किराए पर लिए थे। रात में जब मृतक अतुल हाथ ठेला का किराया लेने पहुंचा तो आरोपी ने केवल 20 किराया दिया और 30 देने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। जिसमें दोनों आरोपियों ने फल काटने वाला चाकू मृतक के सीने में मार दिया। हार्ट में चाकू लगने से युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था।

घटना के बाद आक्रोशित हुए व्यापारी, सड़क पर डेढ़ घंटे किया प्रदर्शन

घटना के बाद अन्य व्यापारी आक्रोशित हो गए। उन्होंने परिजनों के साथ मिलकर सड़क पर करीब डेढ़ घंटे प्रदर्शन किया। तेंदूखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाइश दी। करीब 22 दिन के बाद आरोपी गिरफ्तार हुआ है। तेंदूखेड़ा थाना प्रभारी सरोज ठाकुर ने बताया कि हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार कर लिया है जिसे जिला न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। इस हत्याकांड के दोनों आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।

https://youtu.be/WeWG-PZkId0?si=Bly10D086j7jwi2a

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां