हमले में घायल वनकर्मी फोटो सोर्स- नवभारत
दमोह

दमोह में वनकर्मी पर चढ़ाया ट्रैक्टर, अवैध मिट्टी परिवहन रोकने पहुंचे बीट गार्ड को कुचला, आरोपी गिरफ्तार

Illegal Sand Transportation Case in Damoah: दमोह में मिट्टी का अवैध परिवहन रोकने पहुंचे बीट गार्ड हर्ष राजपूत पर ट्रैक्टर चढ़ाया। पैर में चोट लगी। पुलिस ने आरोपी चालक दीपक अहिरवार को गिरफ्तार किया।

सुधीर दंडोतिया, प्रीतेश जैन

Highlights:

  • दमोह में अवैध बलुआ मिट्टी परिवहन रोकने पहुंचे वनकर्मी को ट्रैक्टर से कुचला।

  • बीट गार्ड हर्ष राजपूत के पैर के ऊपर से निकला ट्रैक्टर का पिछला पहिया।

  • घायल वनकर्मी जिला अस्पताल में भर्ती।

  • ट्रैक्टर चालक दीपक अहिरवार गिरफ्तार।

Damoh Forest Guard Tractor Attack : दमोह में अवैध रूप से बलुआ मिट्टी का परिवहन रोकना एक वनकर्मी को भारी पड़ गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोकने पहुंचे बीट गार्ड को चालक ने पहले टक्कर मारी और फिर ट्रैक्टर का पिछला पहिया उनके पैर के ऊपर से निकाल दिया।

हादसे में बीट गार्ड घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वन विभाग ने आरोपी ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर वन अपराध के तहत मामला दर्ज किया है।

मुखबिर की सूचना पर रोकने पहुंचे थे बीट गार्ड

मामला दमोह वन मंडल के बांसा सर्कल अंतर्गत बासनी बीट का है। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार रात करीब 9 बजे बीट गार्ड हर्ष राजपूत रात्रि गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से बलुआ मिट्टी का अवैध परिवहन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टर को रोकने का प्रयास किया।

चालक ने मारी टक्कर, पैर के ऊपर से निकाला पहिया

बताया गया कि ट्रैक्टर रोकने की कोशिश के दौरान चालक ने बीट गार्ड को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से हर्ष राजपूत नीचे गिर गए। इसके बाद ट्रैक्टर का पिछला पहिया उनके पैर के ऊपर से गुजर गया। मौके पर मौजूद सुरक्षा श्रमिक ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन चालक ट्रैक्टर लेकर वहां से फरार हो गया।

वन विभाग के अधिकारी पहुंचे अस्पताल

घटना की जानकारी मिलते ही दमोह वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायल बीट गार्ड को जिला अस्पताल पहुंचाया। दमोह डीएफओ ईश्वर जरांडे भी अस्पताल पहुंचे। डीएफओ के मुताबिक, हर्ष राजपूत के पैर में चोट आई है और उनका उपचार जारी है।

आरोपी ट्रैक्टर चालक गिरफ्तार

डीएफओ ईश्वर जरांडे ने बताया कि मामले में ट्रैक्टर चालक दीपक अहिरवार को गिरफ्तार कर वन अपराध के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस में भी एफआईआर दर्ज कराई जा रही है। इसके बाद आरोपी को पुलिस के सुपुर्द किया जाएगा।

घायल के पैर में दो से तीन जगह चोट

दमोह जिला अस्पताल के ड्यूटी डॉक्टर विवेक राय ने बताया कि घायल वनकर्मी के पैर में दो से तीन जगह चोटें आई हैं। अस्पताल में उनका उपचार शुरू कर दिया गया है। फिलहाल वन विभाग की कार्रवाई के साथ पुलिस में एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया जारी है।

QUAD समिट में पीएम मोदी ने जमीन से उठाया तिरंगे वाला मार्कर, ट्रंप बोले- सेव इट; VIDEO वायरल

शिवसेना नेताओं ने सोनिया गांधी की किताब फाड़ी, संजय निरुपम और शाइना एनसी ने की महाराष्ट्र में बैन की मांग

CM योगी दोनों कानों में कितने ग्राम के सोने के कुंडल पहनते हैं? जानें उनकी असली कीमत

क्या अब SpiceJet भी बंद हो जाएगा, एयरलाइन के सामने मंडरा रहा गहरा आर्थिक संकट

वाह मजा आ गया, आतंकी लतीफ भट को मारने के बाद सुरक्षाबलों ने किया बल्ले-बल्ले; VIDEO हुआ वायरल