कॉन्सेप्ट इमेज (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
छिंदवाड़ा

छिंदवाड़ा के सुरलाखापा गांव में कुएं से युवक-युवती के शव बरामद, प्रेम प्रसंग की आशंका, देर रात तक चला रेस्क्यू

Chhindwara News: छिंदवाड़ा के हर्रई थाना क्षेत्र के सुरलाखापा गांव में कुएं से युवक-युवती के शव बरामद हुए हैं। प्रारंभिक तौर पर प्रेम प्रसंग की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

प्रीतेश जैन

Chhindwara Well Death Case: छिंदवाड़ा जिले के हर्रई थाना क्षेत्र अंतर्गत सुरलाखापा गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब एक कुएं से युवक और युवती के शव बरामद किए गए। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में शोक का माहौल बन गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से देर रात तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद दोनों शवों को बाहर निकाला गया। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार मृत युवती की उम्र करीब 17 साल और युवक की उम्र 21 साल बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक दोनों एक-दूसरे को जानते थे और उनके बीच किसी बात को लेकर कहासुनी होने की भी चर्चा है। इसके बाद दोनों के कुएं में कूदने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस ने अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

कड़ी मशक्कत के बाद निकला युवक का शव

घटना की सूचना मिलते ही हर्रई थाना प्रभारी ओमेश मार्को पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। रेस्क्यू के दौरान युवती का शव कुएं में तैरता हुआ मिल गया, जबकि युवक का शव गहराई में होने के कारण उसे बाहर निकालने में काफी कठिनाई आई। ग्रामीणों और पुलिस टीम ने लगभग पांच घंटे की मशक्कत के बाद देर रात युवक के शव को भी बाहर निकाला।

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की जानकारी मिलने पर दोनों परिवारों के सदस्य भी मौके पर पहुंच गए। पूरे घटनाक्रम के दौरान गांव में लोगों की भीड़ लगी रही और माहौल गमगीन बना रहा। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। प्राथमिक जांच में खुदकुशी का मामला लग रहा है।

मामले की जांच जारी

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी तथ्यों की पड़ताल कर रही है।

ममता बनर्जी को मिला फुटबॉल, ऋतब्रत गुट के हाथ आया लिफाफा, EC ने TMC गुटों में बांटे चुनाव चिह्न

DUSU Election 2026 LIVE: 2.75 लाख छात्र करेंगे फैसला, यश डबास या विजय मीणा किसके सिर सजेगा ताज?

4,821 रुपए बनाम 1,420 रुपए: 400 यूनिट बिजली पर महाराष्ट्र और सिक्किम के बिल में 3 गुने से ज्यादा का अंतर

निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली ने लगाई फांसी, सुप्रीम कोर्ट ने 2025 में किया था बरी

राघव चड्ढा ने AAP को बताया एक्स गर्लफ्रैंड, बोले- मेरी याद में कहीं हाथ की नस न काट लें