छात्रावास के स्टूडेंट्स ने खराब खाने के खिलाफ खोला मोर्चा (फोटो सोर्स- नवभारत)
छिंदवाड़ा

छिंदवाड़ा के छात्रावास में खाने में मिली इल्ली, छात्राओं ने खोला मोर्चा, अधीक्षिका पर कार्रवाई की मांग

Chhindwara Hostel News : छिंदवाड़ा के न्यूटन चिखली अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास में छात्राओं ने खराब भोजन की शिकायत की। सब्जी में इल्ली, कच्चे चावल और अधपकी रोटियां मिलने का आरोप लगाया।

मनीष तिवारी, प्रीतेश जैन

Chhindwara Hostel Food Complaint : छिंदवाड़ा जिले में छात्रावासों में भोजन की गुणवत्ता को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हुए हैं। न्यूटन चिखली स्थित अनुसूचित जाति जूनियर कन्या छात्रावास में छात्राओं ने खराब भोजन मिलने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। छात्राओं का कहना है कि उन्हें लगातार खराब गुणवत्ता का खाना परोसा जा रहा है।

छात्राओं ने भोजन की गुणवत्ता को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि छात्रावास में परोसी गई सब्जी में इल्ली मिली। इसके अलावा कई बार कच्चे चावल और अधपकी रोटियां भी भोजन में परोसी जाती हैं। छात्राओं के मुताबिक, भोजन की गुणवत्ता को लेकर लगातार शिकायत के बावजूद व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया।

शिकायत करने पर नहीं मिला संतोषजनक जवाब

छात्राओं का आरोप है कि उन्होंने छात्रावास अधीक्षिका से खराब भोजन की शिकायत की थी। छात्राओं के मुताबिक, शिकायत पर उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला और कथित तौर पर कहा गया कि “जैसा मिल रहा है, वैसा खा लो।” इसके बाद छात्राओं का आक्रोश बढ़ गया और उन्होंने अधीक्षिका को हटाने की मांग को लेकर विरोध शुरू कर दिया।

अधीक्षिका को हटाने की मांग

विरोध कर रही छात्राओं ने पूरे मामले की जांच की मांग की है। उनका कहना है कि छात्रावास में भोजन के लिए खरीदी जा रही सामग्री की गुणवत्ता की जांच होनी चाहिए। इसके साथ ही रसोई की साफ-सफाई और व्यवस्था की भी पड़ताल की जाए, ताकि छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण और सुरक्षित भोजन मिल सके।

एक महीने में दूसरी घटना, अधिकारियों की निगरानी पर सवाल

छात्रावास में खराब भोजन को लेकर यह मामला एक महीने में दूसरी घटना बताया जा रहा है। इससे आदिवासी और अनुसूचित जाति छात्रावासों की व्यवस्थाओं की निगरानी को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप है कि संबंधित अधिकारी नियमित निरीक्षण नहीं करते, जिसके कारण छात्राओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें : उफनती नर्मदा नदी में जान जोखिम में डालकर रेत का अवैध खनन, NGT नियमों की उड़ रहीं धज्जियां, प्रशासन मौन

भोजन के सैंपल की जांच की मांग

छात्राओं ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि छात्रावास में परोसे जा रहे भोजन के सैंपल लिए जाएं और उनकी जांच कराई जाए। साथ ही खाद्य सामग्री की खरीद, उसकी गुणवत्ता और भोजन की नियमित जांच की व्यवस्था की भी पड़ताल हो। अब देखना होगा कि शिकायत के बाद प्रशासन और संबंधित विभाग की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है।

खराब सड़क दिखाने पर गुंडागर्दी पर उतरे मंत्री, प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़; देखें VIDEO

बद्रीनाथ-ऋषिकेश हाईवे पर मुश्किल में फंसे तीर्थयात्री! भारी बारिश से गिरा चट्टान, इलाके में रेड अलर्ट जारी

SIR Controversy: चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर भड़कीं CM रेखा गुप्ता, बोलीं- लोकतंत्र को कमजोर कर रहा विपक्ष

Ram Mandir: चंपत राय को भेजा था ₹2.25 लाख का VIDEO, SIT चार्जशीट में क्या-क्या? राम मंदिर में NSG कमांडो तैनात

PM Modi Mann Ki Baat Live: मन की बात का 138वां कार्यक्रम, आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस की नीति