कोड़ा गोलीकांड को लेकर पीड़ित परिवार से मिले पूर्व विधायक (सोर्स- सोशल मीडिया) 
छतरपुर

कोड़ा गोलीकांड पर सियासत तेज; पीड़ित परिवार से मिले पूर्व विधायक विक्रम सिंह नातीराजा लगाए गंभीर आरोप

Shaligram Garg Firing Case: कोड़ा गोलीकांड पर गरमाई सियासत, धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग की गिरफ्तारी के बाद पीड़ित परिवार से मिले नातीराजा, निष्पक्ष जांच की मांग।

सजल रघुवंशी

Koda Firing Case Chhatarpur: राजनगर थाना क्षेत्र के कोड़ा गांव में हुए चर्चित गोलीकांड के बाद मामला अब राजनीतिक रंग भी पकड़ता जा रहा है। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग सहित चार लोगों के खिलाफ दर्ज एफआईआर के बीच कांग्रेस भी सक्रिय हो गई है।

राजनगर के पूर्व विधायक विक्रम सिंह नातीराजा पीड़ित परिवार से मिलने गांव पहुंचे और मामले की निष्पक्ष जांच, सभी आरोपियों की गिरफ्तारी तथा पीड़ित परिवार की सुरक्षा की मांग की।

पीड़ित परिवार से मिलकर जाना घटनाक्रम

पूर्व विधायक विक्रम सिंह नातीराजा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ब्रजकिशोर पांडेय के साथ कोड़ा गांव पहुंचे। उन्होंने घायल और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। इस दौरान परिवार के सदस्यों ने घटना से जुड़ी अपनी आपबीती साझा की और आरोप लगाया कि अब भी वे भय के माहौल में जी रहे हैं। पूर्व विधायक ने परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा देते हुए कहा कि कानून के सामने सभी समान हैं और दोषियों के खिलाफ निष्पक्ष कार्रवाई होनी चाहिए।

निष्पक्ष जांच और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

विक्रम सिंह नातीराजा ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज है, उनके खिलाफ बिना किसी भेदभाव के कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने और मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने की मांग करते हुए जिला प्रशासन पर कई गंभीर आरोप भी लगाए।

पीड़ित परिवार ने सुरक्षा की लगाई गुहार

पीड़ित परिवार का कहना है कि इस मामले में चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस ने शालिग्राम गर्ग और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है, लेकिन दो आरोपी अभी भी फरार बताए जा रहे हैं। परिवार का आरोप है कि उन्हें लगातार धमकी और भय का माहौल महसूस हो रहा है, जिससे उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा उपलब्ध कराने और शेष आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

पुलिस जांच जारी, फरार आरोपियों की तलाश में टीमें

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच लगातार जारी है और फरार आरोपियों की तलाश के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार, सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस बीच, घटना को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां भी तेज हो गई हैं और मामले पर विभिन्न दलों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

https://youtu.be/IglC92VI1CY?si=8lhfj6GLl-dM6jM5

कॉकरोच किसके लिए कहा गया था? CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, जानें किसका लिया नाम

तरुण तेजपाल को जाना ही होगा जेल...सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, सरेंडर के लिए दिया दो हफ्ते का टाइम

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर

2027 की जनगणना से पहले राहुल गांधी और खड़गे ने PM मोदी को लिखा पत्र, जाति के आंकड़ों पर उठाए सवाल

6 साल में 41 मासूमों की मौत; अमरावती से झांसी तक अस्पताल बने आग का गोला, लेकिन एक भी दोषी को नहीं हुई सजा