धीरेंद्र शास्त्री ने शहीदों के परिवारों को दी सहायता राशि फोटो सोर्स- सोशल मीडिया
छतरपुर

मुंबई हमले में जवानों के बलिदान को धीरेंद्र शास्त्री ने किया नमन, शहीदों के परिवारों को दिए 51-51 हजार रुपये

Dhirendra Shastri Honours 26/11 Martyrs Families : मुंबई में बागेश्वर सरकार ने 26/11 के शहीदों को हनुमान कथा समर्पित की। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने शहीदों के परिवारों को 51-51 हजार रुपये की सहायता दी।

शिबम दीक्षित, प्रीतेश जैन

Highlights:

  • बागेश्वर सरकार ने मुंबई की तीन दिवसीय हनुमान कथा 26/11 के शहीदों को समर्पित की।

  • शहीदों के परिवारों को 51 हजार रुपये का चेक देकर किया सम्मानित।

  • सुनीता पाटिल ने मिली सहायता राशि 365 कन्याओं के सामूहिक विवाह के लिए दान की।

  • कार्यक्रम में दो मिनट का मौन और सामूहिक राष्ट्रगान का भी हुआ आयोजन।

Bageshwar Sarkar Hanuman Katha in Mumbai : मुंबई में 26/11 आतंकी हमले के शहीद जवानों के बलिदान को नमन करते हुए बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपनी तीन दिवसीय श्री हनुमान कथा शहीदों को समर्पित की है। अंधेरी वेस्ट स्पोर्ट्स स्टेडियम में कथा के पहले दिन उन्होंने शहीद परिवारों से मुलाकात कर उन्हें सम्मानित किया।

इस दौरान हर शहीद के परिवार को 51-51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता के चेक दिए गए। कार्यक्रम में शहीदों के सम्मान में दो मिनट का मौन रखा गया और सामूहिक रूप से राष्ट्रगान भी गाया गया।

शहीदों के परिवारों को किया सम्मानित

कथा के पहले दिवस पर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने शहीद जवानों के परिजनों से आत्मीय मुलाकात की। उन्होंने परिवारों को आशीर्वाद देते हुए हर परिवार को 51 हजार रुपये का चेक दिया। इस पहल के जरिए उन्होंने देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले जवानों के परिवारों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की। कार्यक्रम में शहीदों के बलिदान को याद करते हुए दो मिनट का मौन भी रखा गया।

शहीद परिवार की सदस्य ने सामूहिक विवाह के लिए लौटाई सहायता राशि

कार्यक्रम का एक भावुक क्षण उस समय सामने आया, जब मुंबई हमले में शहीद हुए जवान के परिवार की सदस्य सुनीता पाटिल ने सम्मान स्वरूप मिली 51 हजार रुपये की राशि बागेश्वर धाम में आयोजित होने वाले 365 कन्याओं के सामूहिक विवाह के लिए दे दी। उनकी इस पहल की कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने सराहना की। सहायता राशि को सामाजिक कार्य के लिए समर्पित करने का उनका निर्णय आयोजन का खास आकर्षण रहा।

अनूप जलोटा और पद्मश्री सुरेश पारटीकर की मौजूदगी

हनुमान कथा के शुभारंभ अवसर पर पद्मश्री सुरेश पारटीकर और भजन सम्राट अनूप जलोटा भी मौजूद रहे। दोनों कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुतियों से माहौल को भक्तिमय बनाया। कार्यक्रम में मुंबई और महाराष्ट्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इसके अलावा बद्रीनाथ वाले महंत जी, पूज्य राजूदास जी महाराज सहित कई संत-महात्मा और गणमान्यजन भी उपस्थित रहे।

पठानकोट के बाद महाराष्ट्र में धार्मिक आयोजन

पंजाब के पठानकोट में हनुमान कथा संपन्न करने के बाद पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री महाराष्ट्र की धार्मिक यात्रा पर हैं। इसी क्रम में मुंबई के अंधेरी वेस्ट स्पोर्ट्स स्टेडियम में तीन दिवसीय हनुमान कथा का आयोजन किया जा रहा है। आयोजकों के मुताबिक, कथा के माध्यम से हिंदू एकता, सामाजिक समरसता और भारत को विश्वगुरु बनाने के विचारों को लेकर जनजागरण भी किया जा रहा है।

महिला आरक्षण बिल पर सरकार का नंबर तैयार, NCP(SP)-JMM-DMK-BJD के समर्थन मिलने की बात आ रही सामने

सेना के जवानों ने शहीद साथी की बेटी को दुल्हन बनाकर दी विदाई, देखें भावुक कर देने वाला वीडियो

एक क्लिक में पढ़ें आज की 10 बड़ी खबरें, भारत-न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट मैच जारी; अमेरिका में बाढ़ से तबाही

अखिलेश यादव ने आजम खान को एयरपोर्ट तक क्यों छोड़ा? ओवैसी-चंद्रशेखर को दिया बड़ा संदेश; देखें वीडियो

Peerzada Mohammad Sayeed Passes Away: कांग्रेस विधायक पीरजादा मोहम्मद सईद का निधन, अनंतनाग से थे MLA