भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश की आशंका ( सोर्स - फाइल फोटो ) 
मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश में तेज हवाओं के साथ बारिश की आशंका, मौसम विभाग की चेतावनी

मध्य प्रदेश के मालवा-निमाड़ क्षेत्र के लिए आने वाले कुछ दिनों के लिए मौसम विभाग द्वारा एडवाइजरी जारी की गई है। निर्वाचन आयोग और सरकारी एजेंसियां ने यह कहा है कि बदलते मौसम का असर मतदान पर भी हो रहा है। गौरतलब हो कि अभी मध्य प्रदेश के इन इलाकों में लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी है।

अपूर्वा नायक

भोपाल : भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) (IMD) ने सोमवार को मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मालवा-निमाड़ (Malwa-Nimaad) क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर तेज हवाओं (Heavy Winds) के साथ बारिश (Rain) और ओले गिरने की संभावना जताई है। प्रदेश के इन इलाकों में लोकसभा चुनाव के चौथे और अंतिम चरण में आठ सीटों पर मतदान जारी है। निर्वाचन आयोग (ईसी) (Election Commission of India) और सरकारी एजेंसियां मतदान प्रतिशत (Voting Percentage) बढ़ाने के लिए प्रयासरत हैं। मतदान अन्य कारणों के अलावा अत्यधिक गर्मी के कारण प्रभावित हुआ है।

मौसम के कारण मतदान प्रभावित

चुनाव अधिकारियों के अनुसार, देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार, इंदौर, खरगोन और खंडवा की लोकसभा सीटों पर दोपहर एक बजे तक औसत 48.52 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुपम राजन ने कहा कि पहले तीन चरणों में 21 निर्वाचन क्षेत्रों में 64.76 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था, जबकि 2019 के आम चुनावों में, इन निर्वाचन क्षेत्रों में 69.74 प्रतिशत मतदान हुआ था। उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा' से बातचीत में कहा, आईएमडी भोपाल के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अभिजीत चक्रवर्ती के अनुसार मालवा क्षेत्र के देवास जिले के कन्नौद में सुबह 8.30 से 10.30 बजे के बीच 1.5 मिमी बारिश दर्ज की गई।

हो सकती है बारिश और ओलावृष्टि

उन्होंने कहा कि पूर्वानुमान के अनुसार, सोमवार सुबह 8.30 बजे से मंगलवार सुबह 8.30 बजे तक, खरगोन, खंडवा, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, मंदसौर और नीमच में अलग-अलग स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। अधिकारी ने कहा कि इंदौर के अलावा, देवास और उज्जैन के एससी-आरक्षित निर्वाचन क्षेत्रों, रतलाम, धार और खरगोन की एसटी-आरक्षित सीटों और खंडवा और मंदसौर में सुबह 8.30 बजे समाप्त हुए पिछले 24 घंटों में बारिश दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि धार जिले के मनावर शहर में सुबह 8.30 बजे समाप्त हुए पिछले 24 घंटों में 46 मिमी बारिश हुई।

निमाड़ क्षेत्र में आंधी और तेज हवाएं

एक चुनाव अधिकारी ने कहा कि अधिकारियों को मतदान केंद्रों पर बिजली कटौती की कोई शिकायत नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि उन्हें खंडवा, खरगोन, बड़वानी और बुरहानपुर जिलों सहित निमाड़ क्षेत्र के कुछ हिस्सों में आंधी और तेज हवाएं चलने की जानकारी मिली है। उन्होंने कहा, "हम खराब मौसम को लेकर चिंतित हैं। हम मतदान प्रतिशत बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन मौसम बाधा पैदा कर रहा है। हमारे पास मतदान समाप्त होने के लिए शाम छह बजे तक पर्याप्त समय है।

TMC छोड़ BJP में शामिल हुईं अभिनेत्री कोयल मल्लिक को मिला बड़ा इनाम, पश्चिम बंगाल से मिला राज्यसभा का टिकट

नौकरशाही से सियासत तक: दिव्या मित्तल के बाद एम नागेश्वर राव की राजनीति में एंट्री, क्या UP में बदल रहा ट्रेंड?

पीएम किसान योजना: 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसान पोर्टल पर तुरंत करें ये काम, नहीं अटकेगा पैसा

कोलकाता में मनाया जाएगा 19वां प्रवासी भारतीय दिवस, Gen-Z के लिए विशेष सेगमेंट; शेड्यूल जारी

अगर डॉलर के मुकाबले 99 तक गिरा रुपया, तो महंगा होगा पेट्रोल, पढ़ाई और विदेशी यात्रा, जानें किसको होगा लाभ