बुरहानपुर में बदमाश ने काट फेंके 200 केले के लूंगर (सोर्स- सोशल मीडिया) 
बुरहानपुर

बुरहानपुर में किसानों की मेहनत पर चली दराती, अड़गांव में सिरफिरे ने काट फेंके 200 केले के लूंगर; भारी आक्रोश

Banana Crop Damage By Miscreant: बुरहानपुर के अड़गांव में सिरफिरे का आतंक, उप सरपंच सहित एक ही परिवार के 3 किसानों के 200 केले के लूंगर काटे, डेढ़ लाख का नुकसान, पुलिस जांच में जुटी।

सजल रघुवंशी

Banana Plantation Vandalized In Burhanpur: चोरी और नुकसान पहुंचाने के लिए बदमाश अब नए-नए तरीके अपना रहे हैं। बुरहानपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के अड़गांव में अज्ञात सिरफिरे बदमाश ने किसानों की मेहनत पर दराती चला रहे हैं। पहले एक किसान की केले की फसल को नुकसान पहुंचाया गया है।

अब तीन अन्य किसानों के करीब 200 केले के लूंगर काटकर जमीन पर फेंक दिए गए। इस घटना में डेढ़ लाख रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है। खास बात यह है कि आरोपी लगातार एक ही परिवार के किसानों को निशाना बना रहा है। देखिए यह खास रिपोर्ट।

अज्ञात बदमाश बने किसानों के लिए सबसे बड़ा खतरा

बुरहानपुर जिले के अड़गांव में किसानों के लिए इन दिनों सबसे बड़ा खतरा मौसम नहीं बल्कि अज्ञात बदमाश बन गए हैं। खेतों में तैयार हो रही केले की फसल पर कोई सिरफिरा लगातार दराती चला रहा है। तीन दिन पहले किसान छोटू साहेबराव चौधरी की फसल को नुकसान पहुंचाने के बाद अब ग्राम पंचायत अड़गांव के उप सरपंच काशीनाथ निंबाजी चौधरी, संजय बिजलाल चौधरी और विजय प्रकाश चौधरी के खेतों को निशाना बनाया गया है।

किसानों को हुआ करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान

अज्ञात बदमाश ने रात के अंधेरे में खेत में घुसकर करीब 200 छोटे केले के लूंगर काटकर जमीन पर फेंक दिए। किसानों के अनुसार इस घटना से करीब डेढ़ लाख रुपए का नुकसान हुआ है। इससे पहले भी इसी परिवार के किसान को लगभग 60 हजार रुपए का नुकसान पहुंचाया जा चुका है। लगातार हो रही घटनाओं से किसानों में भय और आक्रोश का माहौल है। उनका कहना है कि मेहनत और पूंजी लगाकर तैयार की जा रही फसल को इस तरह बर्बाद किया जाना बेहद चिंताजनक है।

पुलिस ने तैयार किया पंचनामा

घटना की सूचना मिलने पर शाहपुर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंची और पंचनामा तैयार किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अब अज्ञात आरोपी की तलाश में जुट गई है। लगातार किसानों को निशाना बनाए जाने से सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं बुरहानपुर पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल अड़गांव के किसान इस बात को लेकर चिंतित हैं कि आखिर उनकी फसलों को निशाना बनाने वाला यह सिरफिरा कौन है। पुलिस के सामने अब सबसे बड़ी चुनौती आरोपी तक पहुंचकर किसानों की मेहनत को बर्बाद करने वाले इस शख्स को सलाखों के पीछे पहुंचाने की है।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z