SAGE यूनिवर्सिटी के छात्रों का हंगामा फोटो सोर्स- नवभारत
भोपाल

भोपाल की SAGE यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा, हॉस्टल के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, कांग्रेस ने पूछे सवाल

SAGE University Hostel Food : भोपाल की SAGE के हॉस्टल मेस में खाने में कीड़े मिलने के आरोप पर 300 से ज्यादा छात्रों ने प्रदर्शन किया। छात्रों ने भोजन की गुणवत्ता, हाइजीन और सुविधाओं को लेकर सवाल उठाए।

सुधीर दंडोतिया, प्रीतेश जैन

Bhopal SAGE University Protest : भोपाल के कटारा हिल्स बायपास स्थित SAGE यूनिवर्सिटी के हॉस्टल मेस में खाने में कीड़े मिलने के आरोप के बाद रविवार रात छात्रों ने जमकर प्रदर्शन किया। करीब 8 बजे शुरू हुए प्रदर्शन में धीरे-धीरे 300 से ज्यादा छात्र-छात्राएं हॉस्टल से बाहर निकल आए और नारेबाजी करने लगे। सूचना मिलने पर कटारा हिल्स थाना पुलिस मौके पर पहुंची। रात 11 बजे तक छात्रों का प्रदर्शन जारी रहा।

छात्रों का आरोप है कि हॉस्टल के खाने में पिछले एक महीने के दौरान दो से चार बार कीड़े मिल चुके हैं। उनका कहना है कि पहले भी प्रबंधन से इसकी शिकायत की गई, लेकिन खाने की गुणवत्ता और हाइजीन को लेकर पर्याप्त सुधार नहीं हुआ। रविवार रात रोटियों में कीड़े मिलने के बाद छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने यूनिवर्सिटी परिसर में प्रदर्शन शुरू कर दिया।

गर्ल्स हॉस्टल के खाने में रोज बाल मिलने का दावा

प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने गर्ल्स हॉस्टल के खाने को लेकर भी शिकायतें रखीं। उनका दावा है कि भोजन में रोजाना बाल मिलते हैं। छात्रों ने हॉस्टल में उपलब्ध सुविधाओं पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि फीस और फैसिलिटी के अनुपात में उन्हें पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। इसके अलावा छात्रों ने एक फैकल्टी पर धमकाने और नशे में रहने जैसे आरोप भी लगाए हैं।

स्पेशल स्वीट में सड़े रसगुल्ले परोसने का आरोप

राजधानी भोपाल की इस प्रतिष्ठित SAGE यूनिवर्सिटी के छात्रों ने आरोप लगाया कि रात के स्पेशल स्वीट के तौर पर सड़े हुए रसगुल्ले भी परोसे गए। उनका कहना है कि खाने में कीड़ा मिलने की शिकायत के बाद भी भोजन को तत्काल बदलने के बजाय वही खाना परोसा गया। छात्रों ने मेस की हाइजीन, भोजन की गुणवत्ता और किचन की साफ-सफाई पर ध्यान देने की मांग की है।

पुलिस पहुंची, रात तक जारी रहा प्रदर्शन

छात्रों के प्रदर्शन की सूचना मिलने के बाद कटारा हिल्स थाना पुलिस बल यूनिवर्सिटी पहुंचा। पुलिस ने छात्रों को समझाने की कोशिश की। छात्रों की मांग थी कि खाने की क्वालिटी की जांच कराई जाए और बार-बार सामने आ रही शिकायतों का स्थायी समाधान किया जाए।

कुणाल चौधरी ने सरकार से पूछे सवाल

कांग्रेस नेता कुणाल चौधरी ने छात्रों के प्रदर्शन का वीडियो शेयर कर निजी विश्वविद्यालयों की निगरानी को लेकर सरकार से सवाल किए। उन्होंने पूछा कि फीस लेने वाले निजी विश्वविद्यालय में यदि छात्रों को भोजन को लेकर ऐसी शिकायतें हैं तो उच्च शिक्षा विभाग की निगरानी और जवाबदेही क्या है। चौधरी ने छात्रों की सेहत और सुरक्षा को लेकर जिम्मेदारी तय करने तथा शिकायतों के बाद कार्रवाई नहीं होने पर सवाल उठाए। यह उनके द्वारा उठाए गए राजनीतिक सवाल हैं।

राजस्थान के लाल का जापान में डंका! IIT से PhD के बाद टोक्यो में असिस्टेंट प्रोफेसर बने जतिन नामा

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI को नोटिस

Bhagat Singh: मैं नास्तिक क्यों हूं, भगत सिंह ने जेल में लिखा लेख, जो आज भी युवाओं को करता हैं प्रेरित

चुनाव आयोग पर आरोप के बीच CWC की बैठक, मल्लिकार्जुन खरगे का CEC पर बीजेपी की विचारधारा को बढ़ाने का आरोप

बृजभूषण सिंह की बढ़ीं मुश्किलें! बरी किए जाने के खिलाफ कोर्ट पहुंचीं महिला पहलवान, 9 अक्टूबर को अगली सुनवाई