सागर और देवास के कलेक्टर-SP का तबादला फोटो सोर्स- सोशल मीडिया
भोपाल

जहरीली शराब से मौतों के बाद बड़ा एक्शन: हटाए गए सागर और देवास के कलेक्टर-SP, नए अधिकारियों की नियुक्ति

Sagar Dewas Officers Transfer : जहरीली शराब से मौतों के मामलों के बीच सागर और देवास के एसपी-कलेक्टर बदल दिए गए हैं। संजीव कुमार सिन्हा सागर और आदित्य मिश्रा देवास के नए एसपी बनाए गए हैं।

सुधीर दंडोतिया, प्रीतेश जैन

Highlights:

  • मध्यप्रदेश में सागर और देवास के एसपी और कलेक्टर बदले गए।

  • अनुराग सुजानिया की जगह संजीव कुमार सिन्हा बने सागर के नए एसपी।

  • आदित्य मिश्रा को देवास का नया एसपी बनाया गया।

  • प्रतिभा पाल की जगह दिलीप कुमार यादव सागर के नए कलेक्टर नियुक्त।

  • नेहा मीना को देवास और अंजू अरुण कुमार को सिवनी का कलेक्टर बनाया गया।

Sagar Dewas Collector SP Transfer : मध्यप्रदेश में सागर और देवास में जहरीली शराब से मौतों के मामलों के बीच राज्य सरकार ने दोनों जिलों में पुलिस और प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। 27 अक्टूबर 2026 को जारी आदेशों के तहत सागर और देवास के पुलिस अधीक्षकों के साथ दोनों जिलों के कलेक्टरों को भी बदल दिया गया है। इस प्रशासनिक बदलाव में चार आईपीएस और पांच आईएएस अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है।

गृह विभाग के आदेश के मुताबिक, सागर के पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया को पुलिस मुख्यालय भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदस्थ किया गया है। उनकी जगह संजीव कुमार सिन्हा को सागर का नया एसपी बनाया गया है। संजीव कुमार सिन्हा इससे पहले ग्वालियर में 14वीं वाहिनी, विशेष सशस्त्र बल के सेनानी के पद पर पदस्थ थे।

देवास के एसपी पुनीत गहलोत की जगह आदित्य मिश्रा

देवास के पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत को भी पुलिस मुख्यालय भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक के पद पर भेजा गया है। उनकी जगह बालाघाट के एसपी रहे आदित्य मिश्रा को देवास की कमान सौंपी गई है। गृह विभाग ने दोनों आईपीएस अधिकारियों की नई पदस्थापना आगामी आदेश तक के लिए की है।

सागर की कलेक्टर प्रतिभा पाल भी हटाईं गईं

सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के अनुसार, सागर की कलेक्टर प्रतिभा पाल को मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम, भोपाल का प्रबंध संचालक नियुक्त किया गया है। उनकी जगह दिलीप कुमार यादव को सागर का नया कलेक्टर बनाया गया है। दिलीप कुमार यादव इससे पहले मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम में प्रबंध संचालक के पद पर कार्यरत थे।

ट्रांसफर ऑर्डर की कॉपी

देवास की कलेक्टर ऋतुराज को मंत्रालय भेजा

देवास के कलेक्टर ऋतुराज को मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग में उप सचिव बनाया गया है। उनकी जगह सिवनी की कलेक्टर नेहा मीना को देवास का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है। वहीं, सिवनी में नेहा मीना की जगह पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की उप सचिव अंजू अरुण कुमार को कलेक्टर बनाया गया है। इन नियुक्तियों से सिवनी जिले में भी प्रशासनिक नेतृत्व बदल गया है।

27 अक्टूबर को जारी हुए दोनों आदेश

पुलिस अधिकारियों की पदस्थापना को लेकर गृह विभाग और आईएएस अधिकारियों के तबादलों को लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने 27 अक्टूबर 2026 को आदेश जारी किए। आईएएस अधिकारियों के आदेश पर मध्यप्रदेश शासन के मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल के हस्ताक्षर हैं। दोनों आदेशों के तहत सागर, देवास और सिवनी में पुलिस तथा प्रशासनिक नेतृत्व में बदलाव किया गया है।

जहरीली शराब कांड से जोड़कर देखे जा रहे बदलाव

सागर और देवास में जहरीली शराब से मौतों के मामलों के बीच एसपी और कलेक्टरों का बदला जाना राजनीतिक और प्रशासनिक चर्चा का विषय बन सकता है। हालांकि, दोनों विभागों के तबादला आदेशों में इन घटनाओं को कार्रवाई का आधिकारिक कारण नहीं बताया गया है।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रामलीला मैदान में रैली से पहले बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा, केंद्रीय नेतृत्व होंगे शामिल

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

खरगे की पीएम मोदी पर टिप्पणी से नाराज मायावती? कांग्रेस को दी नसीहत, बोलीं- जहरीली राजनीति देशहित में नहीं

रेलवे के नए नियम आज से लागू, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ₹10 लाख तक का बीमा; डिजिटल पेमेंट जरूरी