BJP (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
भोपाल

ओरछा में बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति बैठक स्थगित, दतिया उपचुनाव और मानसून सत्र के चलते लिया गया फैसला

MP BJP News : ओरछा में 18-19 जुलाई को होने वाली बीजेपी की प्रदेश वर्किंग कमेटी बैठक स्थगित कर दी गई है। दतिया उपचुनाव और मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र को देखते हुए पार्टी ने यह फैसला लिया।

प्रीतेश जैन

Orchha BJP Working Committee Meeting Postponed: भारतीय जनता पार्टी की 18 और 19 जुलाई को ओरछा में प्रस्तावित प्रदेश कार्यसमिति बैठक फिलहाल स्थगित कर दी गई है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, दतिया में संभावित उपचुनाव और 20 जुलाई से शुरू होने वाले मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र को देखते हुए संगठन ने यह निर्णय लिया है। बैठक की नई तारीख जल्द घोषित किए जाने की संभावना है।

प्रदेश कार्यसमिति की इस बैठक का मुख्य उद्देश्य जिला स्तर पर संगठन की सक्रियता और विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा करना था। बैठक के लिए सभी जिला अध्यक्षों को अपने-अपने जिले का विस्तृत रिपोर्ट कार्ड तैयार कर लाने के निर्देश दिए गए थे।

जिलों के प्रदर्शन की होनी थी समीक्षा

प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी द्वारा जारी पत्र में कहा गया था कि हाल के महीनों में आयोजित संगठनात्मक कार्यक्रमों, अभियानों और मासिक बैठकों के आधार पर जिलों के प्रदर्शन की समीक्षा की जाएगी। इसी रिपोर्ट के आधार पर आगे की रणनीति तैयार की जानी थी।

यात्रा और अनुशासन को लेकर जारी हुए थे निर्देश

बैठक को व्यवस्थित और मितव्ययी बनाने के लिए संगठन की ओर से विशेष दिशा-निर्देश भी जारी किए गए थे। सड़क मार्ग से आने वाले पदाधिकारियों को कार पूलिंग करने की सलाह दी गई थी, जबकि रेल मार्ग से आने वाले प्रतिनिधियों के लिए झांसी रेलवे स्टेशन से ओरछा तक विशेष परिवहन व्यवस्था की गई थी। साथ ही पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि वे केवल अत्यंत आवश्यक होने पर ही अपने साथ सहायक या अंगरक्षक लेकर आएं, ताकि बैठक अनुशासित और व्यवस्थित ढंग से संचालित हो सके।

आगामी रणनीति पर होनी थी चर्चा

प्रदेश कार्यसमिति की इस बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों, राजनीतिक रणनीति और विभिन्न अभियानों को लेकर विस्तृत मंथन होना था। बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, संभाग प्रभारी, जिला प्रभारी, विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष और प्रकोष्ठों के संयोजकों की भागीदारी प्रस्तावित थी। हालांकि, मौजूदा राजनीतिक और विधायी कार्यक्रमों को देखते हुए बैठक को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। पार्टी नेतृत्व जल्द ही नई तारीख की घोषणा कर सकता है।

भारत में प्रदर्शन के पीछे इस्लामी ताकतें! अमेरिकी पत्रकार ने दी चेतावनी, लाखों डॉलर की फंडिंग का दावा

आपदा की मार झेल रही दुनिया! नेपाल-पनामा की तबाही के बीच UN का सेंडाई फ्रेमवर्क को लोग कर रहे याद

जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, कॉकरोच जनता पार्टी के सौरभ दास और आशुतोष रांका हिरासत में

Jantar Mantar: जंतर-मंतर पर नहीं तो और कहां होगा प्रदर्शन? दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका, मंगलवार को सुनवाई

राहुल गांधी की याचिका में चौदह त्रुटि! कोर्ट ने 220 रुपये की कमी की ओर इशारा किया, आज भी कई याचिका पर सुनवाई