सीएम डॉ. मोहन यादव (सोर्स- नवभारत लाइव)
भोपाल

भोपाल में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस की धूम; सीएम मोहन यादव ने दी 184 करोड़ के 25 आयुष भवनों की बड़ी सौगात

National Ayurveda Day: राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की बड़ी सौगात, 184 करोड़ की लागत से 25 आयुष भवनों और डिंडोरी मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण व भूमिपूजन।

सुधीर दंडोतिया, सजल रघुवंशी

CM Mohan Yadav Inaugurates Ayush Projects: राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर बुधवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पंडित खुशीलाल शर्मा शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय पहुंचे। यहां आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में उन्होंने विभिन्न आयुष भवनों और अस्पतालों का लोकार्पण, भूमिपूजन और विकास कार्यों का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में आयुष मंत्री इंदर सिंह परमार भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आयुर्वेद की शुरुआत घर के किचन से होती है। उन्होंने कहा कि हमारे खान-पान को संतुलित रखने में आयुर्वेद की महत्वपूर्ण भूमिका है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम किया जा रहा है।

प्रदेश को मिली 25 आयुष भवनों की सौगात

सीएम डॉ. मोहन यादव ने बताया कि करीब 184 करोड़ रुपए की लागत से 25 आयुष भवनों और अस्पतालों सहित डिंडोरी के चिकित्सा महाविद्यालय की सौगात प्रदेश को मिल रही है। इसके अलावा करीब 4.70 करोड़ रुपए की लागत से 12 आयुष भवनों का लोकार्पण भी किया जा रहा है।

हमारी सरकार बनने के बाद प्रदेश में 9 नए आयुर्वेदिक महाविद्यालय शुरू किए गए हैं- सीएम

सीएम ने आयुर्वेद के विकास का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्ष 1916 में ग्वालियर में पहला आयुर्वेदिक भवन बनाया गया था। इसके बाद 1972 में जबलपुर, उज्जैन और इंदौर में आयुर्वेदिक भवन स्थापित हुए। वर्ष 1995 में पंडित खुशीलाल शर्मा आयुर्वेदिक महाविद्यालय की स्थापना हुई। सीएम ने कहा कि उनकी सरकार बनने के बाद प्रदेश में 9 नए आयुर्वेदिक महाविद्यालय शुरू किए गए हैं। उन्होंने कहा कि आयुष क्षेत्र के लिए राज्य का बजट भी 16 गुना बढ़ाया गया है।

आयुष मंत्री बोले- दुनिया आयुर्वेद से जुड़ रही

कार्यक्रम में आयुष मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि आज दुनिया आयुर्वेद से जुड़ रही है। उन्होंने कहा कि घर की रसोई को भी संतुलित आहार के केंद्र के रूप में विकसित करने की जरूरत है। परमार ने बताया कि अगले तीन वर्षों में प्रदेश में 9 नए आयुर्वेदिक महाविद्यालय संचालित होने जा रहे हैं। इसके साथ ही 27 केंद्रों पर योग की कक्षाएं शुरू की गई हैं। आदिवासी क्षेत्रों में सिकल सेल बीमारी के लिए आयुर्वेदिक दवाओं के उपयोग पर भी काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक सिकल सेल से मुक्ति का लक्ष्य रखा गया है।आयुष मंत्री ने इंटर्नशिप कर रहे विद्यार्थियों के स्टाइपेंड में बढ़ोतरी की मांग भी रखी।

दुनिया में बढ़ रहा आयुष का बाजार

सीएम मोहन यादव ने कहा कि वर्ष 2014 में वैश्विक स्तर पर आयुष का बाजार करीब 3 बिलियन डॉलर था, जो अब बढ़कर करीब 43 बिलियन डॉलर हो गया है। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद की स्वीकार्यता लगातार बढ़ रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यह भी बताया कि स्कॉटलैंड में चरक महाराज की प्रतिमा का अनावरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह आयुर्वेद की वैश्विक पहचान और बढ़ते प्रभाव को दर्शाता है।

तुकाराम मुंढे के फैसले को राष्ट्रपति का समर्थन? हानिकारक उत्पादों के एंडोर्समेंट पर स्टार्स से की बड़ी अपील

Election Commission SIR Row LIVE: चुनाव आयोग में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग

28-30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, ग्राहकों को राहत, 27 सितंबर रविवार को खुले रहेंगे सभी सरकारी बैंक

BJP ने प्रदेश प्रभारियों का किया ऐलान, स्मृति ईरानी, हरीश द्विवेदी, राम माधव, विनोद तावड़े को मिली जिम्मेदारी

UNGA 81: ग्लोबल साउथ देशों की मंत्री-स्तरीय बैठक में एस जयशंकर की अध्यक्षता, AI और UN सुधार पर जोर