आशुतोष तिवारी से मिले नरोत्तम मिश्रा (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
भोपाल

दतिया उपचुनाव के बाद सियासत गरम, नरोत्तम मिश्रा बोले- आशुतोष तिवारी मेरे अनुज, रिश्तों में कभी नहीं आई दरार

MP BJP News : दतिया उपचुनाव के बाद भाजपा में भीतरघात की चर्चाओं के बीच डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने आशुतोष तिवारी के साथ मुलाकात की तस्वीर साझा कर रिश्तों को लेकर फैलाई जा रही अफवाहों को निराधार बताया।

सुधीर दंडोतिया, प्रीतेश जैन

Narottam Mishra Ashutosh Tiwari Meeting: दतिया उपचुनाव में भाजपा की हार के बाद प्रदेश भाजपा ने जिला कार्यकारिणी भंग कर संगठनात्मक बदलाव की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं, भीतरघात के आरोपों को लेकर कार्रवाई की भी तैयारी चल रही है। इस बीच पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने सोशल मीडिया पर भाजपा प्रत्याशी रहे आशुतोष तिवारी के साथ मुलाकात की तस्वीर साझा कर दोनों नेताओं के बीच मतभेद की चर्चाओं पर विराम लगाने की कोशिश की है।

दतिया उपचुनाव में भाजपा ने डॉ. नरोत्तम मिश्रा की जगह आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया था। टिकट बदलने के फैसले के बाद नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने नाराजगी भी जताई थी। हालांकि डॉ. मिश्रा के हस्तक्षेप के बाद विरोध प्रदर्शन शांत हो गया, लेकिन चुनाव के दौरान भीतरघात की चर्चाएं लगातार राजनीतिक गलियारों में बनी रहीं।

'आशुतोष मेरे अनुज, अफवाहों पर न दें ध्यान'

इस बीच सोशल मीडिया पर साझा किए गए संदेश में डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि उनके और आशुतोष तिवारी के संबंधों को लेकर फैलाई जा रही बातें पूरी तरह भ्रामक और निराधार हैं। उन्होंने लिखा कि आशुतोष तिवारी उनके अनुज हैं और उनके प्रति हमेशा स्नेह और आत्मीयता रही है। दोनों के बीच कभी कोई कटुता नहीं रही और आज भी मुलाकात पहले की तरह अपनत्व और गर्मजोशी से हुई।

25 साल पुराने रिश्ते का किया जिक्र

डॉ. मिश्रा ने कहा कि आशुतोष तिवारी भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ और समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2003 के डबरा विधानसभा चुनाव से ही वे आशुतोष तिवारी को एक ईमानदार कार्यकर्ता के रूप में जानते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि दोनों परिवारों के बीच करीब 25 वर्षों का रिश्ता है और वे हमेशा आशुतोष तिवारी के अभिभावक की भूमिका में रहे हैं।

ये भी पढ़ें : सोशल मीडिया पर किसकी मजबूत पकड़ और कौन पीछे? मध्य प्रदेश सरकार के मंत्रियों का इंस्टाग्राम रिपोर्ट कार्ड

कार्यकर्ताओं से एकजुट रहने की अपील

पूर्व गृह मंत्री ने अपने समर्थकों से अपील की कि वे ऐसा कोई बयान, टिप्पणी या व्यवहार न करें जिससे पार्टी, संगठन या आशुतोष तिवारी को किसी प्रकार का नुकसान पहुंचे। उन्होंने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसकी एकजुटता, अनुशासन और संस्कार हैं। राजनीति में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, लेकिन रिश्ते और पारिवारिक संस्कार हमेशा कायम रहते हैं। दतिया उपचुनाव के बाद भाजपा में चल रही संगठनात्मक गतिविधियों और भीतरघात की चर्चाओं के बीच डॉ. नरोत्तम मिश्रा का यह संदेश राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है।

दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज मामले में गृह मंत्री देंगे जवाब, सरकार संसद में चर्चा के लिए तैयार

आज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: रांची में पुलिस के सामने राष्ट्रगान गाने लगे छात्र; पुलिस ने किया लाठीचार्ज

मानसून सत्र में नहीं थम रहा गतिरोध, प्रश्नकाल और शून्यकाल चढ़े हंगामें की भेंट, सभापति की अपील रही बेअसर

6 बागी सांसदों के शिवसेना में प्रवेश पर लगेगी रोक या मिलेगा अधिकार? सुप्रीम कोर्ट ने शिंदे गुट से मांगा जवाब

JPSC के पूर्व चेयरमैन गिरफ्तार, छात्र आंदोलन के बाद CID का बड़ा एक्शन, छापे के बाद दिया था इस्तीफा