मध्य प्रदेश में 6 अगस्त से फिर एक्टिव होगा मानसून (कॉन्सेप्ट इमेज सोर्स- सोशल मीडिया)
भोपाल

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में दो दिन हल्की बारिश, 6 अगस्त से फिर एक्टिव होगा मानसून, भारी बरसात के आसार

MP Rain Forecast : मध्य प्रदेश में 4 और 5 अगस्त को हल्की बारिश का दौर रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार 6 अगस्त से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है।

प्रीतेश जैन

Madhya Pradesh Rain Alert : मध्य प्रदेश में फिलहाल तेज बारिश का दौर थम गया है। प्रदेश से बारिश कराने वाले प्रमुख मौसमीय सिस्टम दूर होने के कारण सोमवार को कहीं भी भारी बारिश दर्ज नहीं की गई। अधिकांश जिलों में बादल छाए रहे और हल्की बूंदाबांदी का दौर चलता रहा। मौसम विभाग के अनुसार 4 और 5 अगस्त को भी प्रदेश में ऐसा ही मौसम बना रहेगा, जबकि 6 अगस्त से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद कई जिलों में एक बार फिर भारी बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में पिछले चार दिनों से तेज बारिश नहीं होने के कारण मानसूनी बारिश का कुल आंकड़ा औसत से 16 प्रतिशत पीछे चल रहा है। अब तक मध्य प्रदेश में औसतन 404.2 मिमी (15.9 इंच) बारिश दर्ज की गई है, जबकि इस समय तक 482 मिमी (19 इंच) बारिश हो जानी चाहिए थी। यानी प्रदेश में करीब 3.1 इंच कम बारिश हुई है।

इन जगहों पर कम बारिश

पूर्वी मध्य प्रदेश सबसे अधिक प्रभावित है। जबलपुर, शहडोल, रीवा और सागर संभाग में औसतन 20 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। अनूपपुर, बालाघाट, छिंदवाड़ा, जबलपुर, कटनी, मंडला, पन्ना, रीवा, सागर, सतना, सीधी, सिंगरौली और उमरिया समेत सभी जिलों में सामान्य से 1 से 42 प्रतिशत तक कम वर्षा हुई है।

इन जिलों में ज्यादा बारिश रिकॉर्ड

वहीं पश्चिमी मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम और ग्वालियर-चंबल संभाग में औसतन 11 प्रतिशत कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। हालांकि बड़वानी, भिंड, बुरहानपुर, देवास, इंदौर, खंडवा और खरगोन ऐसे जिले हैं, जहां सामान्य से अधिक वर्षा दर्ज हुई है।

ये भी पढ़ें : दतिया उपचुनाव जीत पर देवरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, हर्ष यादव के नेतृत्व में निकला भव्य विजय जुलूस

6 अगस्त से रफ्तार पकड़ेगा मानसून

मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में प्रदेश के ऊपर दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन और एक मानसूनी ट्रफ मौजूद हैं, लेकिन इनका प्रभाव मध्य प्रदेश पर नहीं पड़ रहा है। यही वजह है कि कई जिलों में धूप और बादलों का मिला-जुला मौसम बना हुआ है। विशेषज्ञों का कहना है कि 6 अगस्त से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद मानसून दोबारा रफ्तार पकड़ सकता है और कई जिलों में अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है।

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!

राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार! सुधांशु बोले राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, बैशाखी के दम पर जीतते हैं चुनाव

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, फिर हमला हुआ तो हिंद महासागर तक पहुंचेगा युद्ध; भारत पर कितना पड़ेगा असर?

देशद्रोहियों को छोड़ा नहीं जाएगा, ज्ञानेश कुमार पर भड़के राहुल गांधी; कहा- लोकतंत्र को खत्म होते नहीं देख सकते