कांग्रेस का प्रदर्शन (फोटो सोर्स- नवभारत) 
भोपाल

MP विधानसभा: यूसीसी पर चर्चा से पहले कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, नाटक और सांकेतिक शव लेकर सरकार पर साधा निशाना

UCC Bill Madhya Pradesh: मानसून सत्र के दूसरे दिन UCC विधेयक पर चर्चा से पहले कांग्रेस ने सांकेतिक नाटक और शव लेकर विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा ने यूसीसी को जनता की मांग बताते हुए विधेयक का समर्थन किया।

प्रीतेश जैन

MP Vidhan Sabha Congress Protest: मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक पर चर्चा से पहले विधानसभा परिसर में सियासी माहौल गर्म रहा। कांग्रेस विधायकों ने सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए सांकेतिक नाटक का मंचन किया और सांकेतिक शव लेकर विधानसभा पहुंचे।

कांग्रेस ने प्रदर्शन के जरिए आरोप लगाया कि भाजपा सरकार और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के लोग युवाओं, छात्रों, किसानों और जनहित के मुद्दों पर निष्क्रिय रहते हैं, लेकिन हिंदू-मुस्लिम, मंदिर-मस्जिद और भारत-पाकिस्तान जैसे सांप्रदायिक मुद्दों पर तुरंत सक्रिय हो जाते हैं।

नफरत की राजनीति कर रही भाजपा

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस विधायक हाथों में पोस्टर लेकर विधानसभा पहुंचे। पोस्टरों पर लिखा था कि सरकार किसानों की मदद नहीं कर रही है और नफरत की राजनीति कर रही है। कांग्रेस नेताओं का कहना था कि प्रदेश में किसान, बेरोजगार और आम जनता विभिन्न समस्याओं से जूझ रही है, लेकिन सरकार उनके मुद्दों के समाधान के बजाय अन्य विषयों को प्राथमिकता दे रही है।

मूल मुद्दों को ध्यान भटका रही सरकार

कांग्रेस विधायक बाला बच्चन ने सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार जनता के मूल मुद्दों से ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है। वहीं भाजपा विधायक घनश्याम चंद्रवंशी ने कहा कि यूसीसी जनता की मांग है और इसे व्यापक जनसमर्थन प्राप्त है।

अधिकांश लोग UCC के पक्ष में

भाजपा विधायक भगवानदास सबनानी ने दावा किया कि मध्यप्रदेश में यूसीसी को लेकर 10 लाख से अधिक लोगों ने अपनी राय दी है और अधिकांश लोगों ने इसके समर्थन में सुझाव दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में यूसीसी लागू होकर रहेगा, कांग्रेस के विरोध से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने भी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि यूसीसी लागू होने से "कांग्रेस के वोटों की फैक्ट्री बंद होगी।"

भाजपा विधायक के बयान पर बवाल

इस बीच भाजपा विधायक दिलीप सिंह परिहार के "पांच-पांच शादियों" संबंधी बयान को लेकर भी सदन और विधानसभा परिसर में राजनीतिक तकरार देखने को मिली। कांग्रेस ने इस बयान पर आपत्ति जताई, जबकि भाजपा नेताओं ने अपने पक्ष में तर्क रखे।

UCC को लेकर तीखी बयानबाजी

यूसीसी विधेयक को लेकर विधानसभा के भीतर और बाहर सत्ता पक्ष एवं विपक्ष के बीच तीखी राजनीतिक बयानबाजी देखने को मिली। संभावना है कि विधेयक पर सदन में विस्तृत चर्चा के दौरान दोनों पक्ष अपने-अपने तर्कों के साथ आमने-सामने होंगे।

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

CJP के दीपके ने किसे बताया देश का सबसे बेस्ट PM? इन नेताओं को बताया बेस्ट CM