टीईटी परीक्षा (सोर्स- सोशल मीडिया)
भोपाल

विरोध के बावजूद 20 दिसंबर को होगी TET परीक्षा, नहीं दिया एग्जाम तो क्या चली जाएगी सरकारी शिक्षकों की नौकरी?

TET Exam Madhya Pradesh: प्रदेश में भारी विरोध के बाद भी 20 दिसंबर को होगी टीईटी परीक्षा, फॉर्म नहीं भरने से किसी शिक्षक की नौकरी तुरंत नहीं जाएगी।

सुधीर दंडोतिया, सजल रघुवंशी

HIGHLIGHTS:

  • एमपी में शिक्षकों के विरोध के बाद भी 20 दिसंबर को TET परीक्षा।

  • करीब डेढ़ लाख सरकारी शिक्षकों के सामने टीईटी पास करने की चुनौती।

  • परीक्षा के लिए सिर्फ 34 हजार 500 शिक्षकों ने भरा आवेदन।

  • फॉर्म नहीं भरने से किसी शिक्षक की नौकरी तुरंत नहीं जाएगी।

MP TET Exam 20 December: मध्य प्रदेश में शिक्षकों ने शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी टीईटी का जमकर विरोध किया। शिक्षक संगठनों ने इस परीक्षा पर सवाल उठाए, विरोध जताया और इसे टालने की मांग भी की। लेकिन विरोध के बावजूद परीक्षा टल नहीं सकी और अब 20 दिसंबर को टीईटी आयोजित की जाएगी।

यानी प्रदेश के करीब डेढ़ लाख सरकारी शिक्षकों के सामने अब इस परीक्षा का सवाल खड़ा है। लेकिन इस पूरी खबर में एक दिलचस्प बात ये है कि प्रदेश में करीब डेढ़ लाख सरकारी शिक्षक हैं, जबकि टीईटी के लिए आवेदन सिर्फ 34 हजार 500 शिक्षकों ने ही किया है। यानी बड़ी संख्या में शिक्षकों ने तो फॉर्म तक नहीं भरा।

जिन शिक्षकों ने हीं भरा फॉर्म उनका क्या?

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक, जिन शिक्षकों की नियुक्ति आरटीई एक्ट लागू होने से पहले हुई थी और जिनकी रिटायरमेंट में पांच साल से ज्यादा का समय बचा है, उन्हें टीईटी पास करना जरूरी है। ऐसे शिक्षकों को 31 अगस्त 2028 तक का समय दिया गया है। 20 दिसंबर की परीक्षा का फॉर्म नहीं भरने से किसी शिक्षक की नौकरी तुरंत नहीं जाएगी लेकिन तय समयसीमा के भीतर टीईटी पास करना जरूरी होगा।

टीईटी पास किए बिना नहीं मिलेगा प्रमोशन

वहीं, अगर कोई पात्र शिक्षक तय समयसीमा तक टीईटी परीक्षा पास नहीं कर पाता है, तो उसे नौकरी छोड़नी पड़ सकती है या अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी जा सकती है। हालांकि, जिन शिक्षकों की रिटायरमेंट में 1 सितंबर 2025 को पांच साल से कम समय बचा था, उन्हें रिटायरमेंट तक नौकरी जारी रखने की छूट दी गई है, लेकिन टीईटी पास किए बिना उन्हें प्रमोशन नहीं मिलेगा।

टीईटी परीक्षा पास करने के लिए अगस्त 2028 तक का वक्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकारों को यह भी कहा है कि शिक्षकों को परीक्षा देने के पर्याप्त मौके मिलें, इसलिए टीईटी समय-समय पर आयोजित की जानी चाहिए। यानी फिलहाल शिक्षकों के पास परीक्षा पास करने के लिए अगस्त 2028 तक का वक्त है। लेकिन सवाल अब भी यही है कि विरोध के बीच 20 दिसंबर को कितने शिक्षक परीक्षा देंगे और क्या सरकार शिक्षकों की मांगों को लेकर कोई नया फैसला लेगी?

प्रणब और चिदंबरम के बीच थे गंभीर मतभेद..., सोनिया गांधी की किताब में कांग्रेस की अंदरूनी कलह पर बड़ा खुलासा

क्या प्रणब मुखर्जी बनना चाहते थे प्रधानमंत्री? सोनिया गांधी की किताब में बड़ा खुलासा

दिल्ली में छठ पूजा को लेकर बड़ा ऐलान, इस दिन बंद रहेंगे सभी सरकारी दफ्तर और पीएसयू; जानें पूरी डिटेल

दिल्ली प्रदूषण पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का विवादित बयान, बोले- दिवाली हो या प्रदूषण, दोनों मानव जनित रोग

यूपी-बिहार में सियासी शादियों का सीजन! जानिए सांसद प्रिया सरोज, मंत्री संदीप सिंह तक शादी से जुड़ी खास बातें