कांग्रेस से कमलनाथ का नाम आगे, सोर्स: सोशल मीडिया  
भोपाल

Rajya Sabha Election: दिल्ली में नामों पर मंथन पूरा, उम्मीदवारों के ऐलान का इंतजार, मुख्यमंत्री दिल्ली दौरे पर

MP Rajya Sabha Election 2026: 3 सीटों पर मुकाबले से ज्यादा उम्मीदवारों की चर्चा, बीजेपी-कांग्रेस के नामों पर टिकी नजर ,कांग्रेस से कमलनाथ का नाम आगे, बीजेपी में सुरेश पचौरी के नाम की भी चर्चा

सुधीर दंडोतिया

Madhya Pradesh Rajya Sabha Election: मध्य प्रदेश की तीन राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाले चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। दिल्ली में भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों के शीर्ष नेतृत्व स्तर पर उम्मीदवारों के नामों को लेकर मंथन का दौर लगभग पूरा हो चुका है। सूत्रों के मुताबिक एक-दो दिन में उम्मीदवारों के नामों की आधिकारिक घोषणा हो सकती है।

मोहन यादव भी दिल्ली दौरे पर

इस बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी दिल्ली दौरे पर हैं। उनके इस दौरे को राज्यसभा उम्मीदवारों के चयन और संगठनात्मक चर्चाओं से जोड़कर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर प्रदेश के राजनीतिक हालात और उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा कर सकते हैं।

कांग्रेस में कई दावेदारों के नाम चर्चा में

कांग्रेस की ओर से राज्यसभा उम्मीदवार के लिए प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, वरिष्ठ नेता कमलेश्वर पटेल और विधायक प्रवीण पाठक  के नाम चर्चाओं में बताए जा रहे हैं। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के नाम को लेकर भी राजनीतिक गलियारों में अटकलों का दौर जारी है। हालांकि पार्टी नेतृत्व ने अभी तक किसी नाम पर आधिकारिक मुहर नहीं लगाई है।

भाजपा में भी कई नामों पर मंथन

भाजपा की ओर से भी संभावित उम्मीदवारों को लेकर कई नाम सामने आ रहे हैं। इनमें पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष से भाजपा में शामिल हुए सुरेश पचौरी, पूर्व मंत्री लाल सिंह आर्य, भाजपा के वरिष्ठ नेता अरविंद भदौरिया और संगठन से जुड़े धीरज पटेरिया के नाम चर्चा में हैं। हालांकि अंतिम फैसला पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व करेगा।

भाजपा की रणनीति पर भी नजर

राज्यसभा चुनाव को लेकर भाजपा की रणनीति पर भी नजर बनी हुई है। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि अतीत में भाजपा कई राज्यों में राज्यसभा चुनाव के दौरान आखिरी समय में रणनीतिक दांव चलकर विपक्ष के समीकरण बिगाड़ चुकी है। हालांकि मध्य प्रदेश में वर्तमान संख्या बल को देखते हुए पार्टी के लिए तीसरी सीट पर जीत आसान नहीं दिखाई दे रही है।

कांग्रेस भी उम्मीदवार चयन में सतर्क

वहीं भाजपा की संभावित रणनीति को देखते हुए कांग्रेस भी उम्मीदवार चयन में सतर्कता बरत रही है। पार्टी ऐसे चेहरे की तलाश में है जो विधायकों को एकजुट रखने के साथ-साथ किसी भी तरह की राजनीतिक सेंधमारी की आशंका को भी कम कर सके।

केन्या ने टाटा केमिकल्स से तोड़ा नाता, 100 साल पुराना समझौता रद्द, शेयर बाजार पर असर, कहा- किसी के गुलाम नहीं

मैं रेवंत का समर्थक हूं, कांग्रेस का नहीं, एक मंच पर साथ आए ओवैसी और रेड्डी; एक-दूसरे की तारीफों के बांधे पुल

शिक्षक दिवस पर PM नरेंद्र मोदी आज SRCC के शताब्दी समारोह में होंगे शामिल, देश के छात्रों को करेंगे संबोधित

खरगे की रैली के बाद शुद्धिकरण मामले में बड़ा एक्शन, BJP नेता पर FIR, बेंगलुरु में SC-ST एक्ट के तहत केस दर्ज

Weather Alert: 5 सितंबर को MP-राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में बरसेंगे बादल