एमपी का मौसम (सोर्स- एआई जनरेटेड) 
भोपाल

मानसून आने से पहले ही प्रदेश में कई जगह आंधी-बारिश, भोपाल में सुहावना रहा मौसम; जानें आपके शहर की रिपोर्ट

MP Weather Today: मध्य प्रदेश में मानसून से पहले ही बदला मौसम। भोपाल, मालवा और बुंदेलखंड सहित कई संभागों में तेज आंधी-बारिश और ओले गिरे। जानें आपके शहर में कैसा है मौसम का मिजाज।

सजल रघुवंशी

MP Pre Monsoon Storm June: मध्य प्रदेश में मानसून के औपचारिक आगमन से पहले ही मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। सोमवार को मालवा, निमाड़, भोपाल, ग्वालियर-चंबल, बुंदेलखंड और नर्मदापुरम संभाग के कई जिलों में तेज आंधी और बारिश का दौर चला, वहीं कुछ क्षेत्रों में ओले भी गिरे।

कई शहरों में दिन के समय घने बादलों के कारण अंधेरे जैसे हालात बन गए। तेज हवाओं से पेड़ उखड़ गए, होर्डिंग्स और टावरों को भी नुकसान पहुंचा। मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत मिली, हालांकि कई स्थानों पर जनजीवन प्रभावित रहा।

इंदौर से लेकर शाजापुर तक बदला मौसम का मिजाज

बता दें कि मध्य प्रदेश के इंदौर, महू, देवास, धार, पीथमपुर, उज्जैन, शाजापुर और आगर-मालवा में सोमवार दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली। तेज धूलभरी आंधी के साथ कई क्षेत्रों में बारिश हुई। इंदौर और राऊ में तेज हवाओं के कारण बड़े-बड़े होर्डिंग सड़क पर गिर गए, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई। महू में कई स्थानों पर पेड़ धराशायी हो गए और मकानों व स्कूलों की टीन-शेड तथा छतों की चादरें उड़ गईं। वहीं, सड़कों पर लंबे समय तक जाम की स्थिति बनी रही। देवास और आगर-मालवा में भी तेज हवाओं से दुकानों और अन्य संपत्तियों को नुकसान पहुंचा, जबकि उज्जैन में बारिश के बाद लोगों को उमस और भीषण गर्मी से राहत मिली।

भोपाल और सीहोर में गर्मी से राहत

राजधानी भोपाल में पूरे दिन बादलों की आवाजाही और ठंडी हवाओं के चलते मौसम सुहावना बना रहा तथा तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं सीहोर में दोपहर बाद तेज बारिश का दौर चला। घने बादलों की वजह से शाम होने से पहले ही अंधेरा छा गया और करीब चार बजे कई इलाकों में रात जैसे हालात बन गए। दृश्यता कम होने पर अनेक स्थानों पर स्ट्रीट लाइटें भी जलानी पड़ीं।

गुना और आसपास के क्षेत्रों में तेज बारिश

अब अगर बुंदेलखंड और ग्वालियर-चंबल की बात करें तो टीकमगढ़, शिवपुरी और गुना में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। टीकमगढ़ में सुबह से मौसम बिगड़ा रहा, जबकि गुना और उसके आसपास के क्षेत्रों में तेज बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई। शिवपुरी में पूरे दिन रुक-रुक कर बारिश का दौर चलता रहा।

शुद्धिकरण मामले में राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज, SC/ST एक्ट की धाराएं लगीं; दलितों के अपमान का आरोप

पावर, पैसा और फेम... फिर भी नौकरी से मोहभंग! आखिर क्यों UP कैडर के 13 IAS अधिकारियों ने सेवा को कहा अलविदा?

पार्टी अध्यक्ष के लिए नहीं लड़ेंगे तो दलित समाज क्या समझेगा? प्रकाश आंबेडकर का राहुल गांधी पर करारा हमला

पाकिस्तान बांग्लादेश से हैं CJP के फॉलोअर्स? सोनम वांगचुक का खुलासा, कहा- प्रशासन ने पहले ही आगाह किया था...

मैं CM बनना चाहता हूं...केशव प्रसाद मौर्य के बयान से सियासी भूचाल! 2027 चुनाव के बाद योगी की होगी छुट्टी?