मध्य प्रदेश पुलिस में एसआई और सूबेदार के पदों पर निकली भर्ती (सोर्स- एआई जनरेटेड)
भोपाल

मध्य प्रदेश पुलिस में SI और सूबेदार के 507 पदों पर निकली भर्ती, 9 सितंबर से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

MP SI Vacancy: एमपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर और सूबेदार के 507 पदों पर निकली बंपर भर्ती, कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने जारी किया नोटिफिकेशन, 9 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन शुरू।

सजल रघुवंशी

MP Police SI recruitment 2027: मध्य प्रदेश में पुलिस विभाग में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। कर्मचारी चयन मंडल ने पुलिस सब-इंस्पेक्टर (एसआई) और सूबेदार के कुल 507 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है।

इच्छुक अभ्यर्थी 9 सितंबर 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 23 सितंबर निर्धारित की गई है। वहीं भर्ती परीक्षा 28 अक्टूबर से दो पालियों में आयोजित की जाएगी।

507 पदों पर होगी भर्ती, सबसे ज्यादा पद एसआई के

जारी अधिसूचना के अनुसार कुल 507 पदों में सबसे अधिक 312 पद उप निरीक्षक (जिला पुलिस बल) के लिए निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा 81 पद सूबेदार, 69 पद उप निरीक्षक (विशेष सशस्त्र बल) तथा शेष पद आर्म्स, फिंगरप्रिंट, फोटो और अन्य तकनीकी शाखाओं के लिए आरक्षित हैं। अभ्यर्थियों को आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के बाद 28 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन में संशोधन करने की सुविधा भी दी गई है।

वेतनमान और परीक्षा शुल्क की पूरी जानकारी

सूबेदार और सब-इंस्पेक्टर दोनों पदों के लिए लेवल-9 के अंतर्गत 36,200 रुपये से 1,14,800 रुपये तक का वेतनमान निर्धारित किया गया है। इसके साथ शासन के नियमानुसार अन्य भत्ते और सुविधाएं भी मिलेंगी। परीक्षा शुल्क की बात करें तो अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये शुल्क देना होगा। वहीं मध्य प्रदेश के ओबीसी, एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए यह शुल्क 250 रुपये निर्धारित किया गया है। कियोस्क के माध्यम से आवेदन करने पर 60 रुपये तथा एमपी ऑनलाइन पोर्टल के जरिए आवेदन करने पर 20 रुपये अतिरिक्त शुल्क देना होगा।

विभागीय उम्मीदवारों और विशेष सशस्त्र बल के लिए नियम

विभागीय उम्मीदवारों के लिए अलग शुल्क संरचना तय की गई है। अनारक्षित वर्ग के विभागीय उम्मीदवारों से 200 रुपये और एससी, एसटी, ओबीसी तथा ईडब्ल्यूएस वर्ग के विभागीय अभ्यर्थियों से 100 रुपये शुल्क लिया जाएगा। भर्ती नियमों के अनुसार उप निरीक्षक (विशेष सशस्त्र बल) के पदों पर केवल पुरुष उम्मीदवार ही आवेदन कर सकेंगे। हालांकि अन्य पदों पर महिला अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित आरक्षण का लाभ उपलब्ध रहेगा।

आवेदन से पहले पात्रता और दस्तावेज जरूर जांचें

कर्मचारी चयन मंडल ने अभ्यर्थियों को आवेदन से पहले शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण श्रेणी, मूल निवास प्रमाण-पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की पात्रता सुनिश्चित करने की सलाह दी है। दस्तावेज सत्यापन के दौरान सभी प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। यदि किसी भी चरण में गलत जानकारी या पात्रता में कमी पाई जाती है, तो उम्मीदवार की उम्मीदवारी निरस्त की जा सकती है। इसलिए अभ्यर्थियों को आवेदन से पहले भर्ती नियमों का सावधानीपूर्वक अध्ययन करने की सलाह दी गई है।

आपको कट्टर आतंकवादी मार देंगे, चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी; मंत्रालय को मिले पत्र से हड़कंप

एमपी BJP में हलचल के बीच नितिन नवीन से मिले CM मोहन यादव; कैबिनेट विस्तार समेत कई मुद्दों पर चर्चा के कयास

जीजा और उनकी पार्टी को हराएंगे पाठक जी के साले! पारिवारिक कलह ने बढ़ाई डिप्टी सीएम की मुश्किलें

लोगों ने कोशिश की... लेकिन हमारे और योगी जी के बीच कोई दिवार नहीं, सीएम वाले बयान पर केशव प्रसाद मौर्य की सफाई

Teachers Day पर DU पहुंचेंगे PM मोदी, SRCC में छात्रों से करेंगे संवाद, 5 सितंबर को लेकर तैयारियां तेज