KF रुस्तमजी पुरस्कार की घोषणा फोटो सोर्स- नवभारत
भोपाल

37 पुलिसकर्मियों को मिलेगा के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार, DGP कैलाश मकवाना ने की घोषणा, 3 श्रेणियों में सम्मान

MP Police Award : मध्यप्रदेश में 37 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को वर्ष 2024-25 के के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। रामविलास हुण्डा को परम विशिष्ट सम्मान मिलेगा।

सुधीर दंडोतिया, प्रीतेश जैन

MP Police K F Rustamji Award : मध्यप्रदेश पुलिस में उत्कृष्ट कार्य, साहस और कर्तव्यनिष्ठा का प्रदर्शन करने वाले 37 अधिकारियों और कर्मचारियों को वर्ष 2024-25 के प्रतिष्ठित के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना ने पुरस्कार के लिए चयनित पुलिसकर्मियों के नामों की घोषणा की है। नक्सल विरोधी, दस्यु उन्मूलन अभियान और चुनौतीपूर्ण कानून-व्यवस्था की परिस्थितियों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को यह सम्मान दिया जाएगा।

रामविलास हुण्डा को मिलेगा परम विशिष्ट पुरस्कार

पुरस्कार की सर्वोच्च परम विशिष्ट श्रेणी में एटीएस इकाई भोपाल के उप निरीक्षक रामविलास हुण्डा का चयन किया गया है। इस श्रेणी में चयनित पुलिसकर्मी को एक रिवॉल्वर और प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। रामविलास हुण्डा इस वर्ष इस श्रेणी में चुने गए एकमात्र पुलिस अधिकारी हैं।

5 पुलिसकर्मियों को अति विशिष्ट सम्मान

अति विशिष्ट श्रेणी में इस वर्ष पांच पुलिसकर्मियों का चयन किया गया है। इनमें उप निरीक्षक रघुवीर जोशी, जावरा; प्रधान आरक्षक अब्दुल खालिद कुरैशी, बालाघाट; प्रधान आरक्षक ताराचंद शुक्ला, एटीएस भोपाल; आरक्षक पंकज सिन्हा, एटीएस खंडवा और आरक्षक अक्षय सिंह, एटीएस मुख्यालय भोपाल शामिल हैं। इस श्रेणी के विजेताओं को बारह बोर गन और प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।

विशिष्ट श्रेणी में 31 पुलिसकर्मी चयनित

विशिष्ट श्रेणी में कुल 31 अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें एसटीएफ भोपाल के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवीन कुमार चौधरी सहित उप पुलिस अधीक्षक, निरीक्षक, उप निरीक्षक और आरक्षक स्तर के पुलिसकर्मी शामिल हैं। इस श्रेणी में चयनित पुलिसकर्मियों को 50 हजार रुपये की नकद राशि और प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

दस्यु और नक्सल विरोधी अभियानों में साहस का सम्मान

के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार मध्यप्रदेश पुलिस का महत्वपूर्ण सम्मान है। यह उन पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को दिया जाता है, जिन्होंने दस्यु उन्मूलन अभियान, नक्सल विरोधी अभियान, सांप्रदायिक दंगों और गंभीर कानून-व्यवस्था की परिस्थितियों में साहस, नेतृत्व क्षमता और कर्तव्यनिष्ठा का प्रदर्शन किया हो। पुरस्कार का उद्देश्य पुलिस बल में उत्कृष्ट कार्य और साहस की भावना को प्रोत्साहित करना है।

DGP ने चयनित पुलिसकर्मियों को दी बधाई

DGP कैलाश मकवाना ने पुरस्कार के लिए चयनित सभी 37 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पुलिस विभाग के अनुसार चयनित पुलिसकर्मियों ने प्रदेश की आंतरिक सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने में योगदान दिया है।

Jantar Mantar Protest: जंतर मंतर पर बवाल, सैकड़ों लोगों के किया गया डीटेन; आज दिन भर क्या-किया हुआ?

Jantar Mantar Protest: जंतर-मंतर पर हंगामा, आतिशी-योगेंद्र यादव समेत सैकड़ों लोग हिरासत में; देखें तस्वीरें

पंजाब बॉर्डर पर BSF की सख्त कार्रवाई, 2 पाकिस्तानी घुसपैठिये ढेर, पूरे इलाके में हाई अलर्ट

सही कदम न उठाते तो पता नहीं क्या होता... पीएम मोदी ने की जांबाज पायलट कैप्टन स्मित की  प्रशंसा

Gandhian Freedom Struggle: महात्मा गांधी के वो आंदोलन जिन्होंने हिला दी थी ब्रिटिश हुकूमत की नींव