7500 आरक्षक पदों के लिए करीब 7.54 लाख अभ्यर्थियों का आवेदन फोटो सोर्स- AI Generated Image
भोपाल

MP Police Bharti: 7500 आरक्षक पदों के लिए 7.54 लाख दावेदार, 9 हजार से ज्यादा इंजीनियर और PhD धारक भी मैदान में

MP Police Recruitment : 10वीं 12वीं पास योग्यता वाले आरक्षक पद के लिए हर सीट पर औसतन 100 उम्मीदवारों की दावेदारी। उच्च शिक्षित युवा भी भर्ती परीक्षा में आजमा रहे किस्मत।

सुधीर दंडोतिया, शाजेब खान

Highlights :

  • एमपी पुलिस के 7500 आरक्षक पदों के लिए 7.54 लाख आवेदन मिले।

  • एक पद के लिए औसतन 100 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला।

  • भर्ती में 9933 बीई डिग्रीधारी इंजीनियरों ने आवेदन किया।

  • 28 पीएचडी धारक भी आरक्षक बनने की दौड़ में शामिल।

  • वर्ष 2025 में करीब 9.76 लाख आवेदन आए थे।

MP Constable Vacancy : एमपी में सरकारी नौकरी पाने की होड़ किस कदर बढ़ गई है इसकी तस्वीर मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती के आंकड़ों से सामने आई है। मध्यप्रदेश में 7500 आरक्षक पदों के लिए करीब 7.54 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। खास बात ये है कि इन आवेदकों में हजारों इंजीनियर और पीएचडी धारक भी शामिल हैं। आरक्षक पद के लिए निर्धारित न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता से कहीं अधिक पढ़ाई कर चुके युवा भी भर्ती परीक्षा में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं।

एक पद के लिए औसतन 100 उम्मीदवार

पुलिस मुख्यालय से प्राप्त आंकड़ों देखकर यहां पर 'एक अनार सौ बीमार' वाली कहावत बिल्कुल फिट बैठ रही है। मध्यप्रदेश पुलिस में 7500 आरक्षक पदों के लिए कुल 7.54 लाख आवेदन मिले हैं। इस हिसाब से हर एक पद के लिए औसतन 100 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा। इतनी बड़ी संख्या में आवेदन सरकारी नौकरी के प्रति युवाओं की दिलचस्पी और प्रतियोगिता की तीव्रता को दर्शा रहा है।

पिछले साल से कम आए हैं आवेदन

आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2025 में आरक्षक भर्ती के लिए करीब 9.76 लाख आवेदन प्राप्त हुए थे। इस बार ये संख्या घटकर 7.54 लाख रह गई है। यानी पिछले वर्ष की तुलना में करीब 2.22 लाख कम आवेदन आए हैं। इसके बावजूद पदों के मुकाबले अभ्यर्थियों की संख्या काफी अधिक है।

9933 इंजीनियर और 28 PhD धारक भी दावेदार

एमपी पुलिस भर्ती की सबसे चौंकाने वाली बात आवेदकों की शैक्षणिक योग्यता है। दिए गए आंकड़ों के अनुसार आरक्षक बनने के लिए 9933 BE डिग्रीधारी इंजीनियरों ने आवेदन किया है। वहीं 28 PhD धारक भी इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल हुए हैं।

10वीं या 12वीं न्यूनतम योग्यता

आरक्षक पद भर्ती के लिए निर्धारित न्यूनतम योग्यता आमतौर पर 10वीं या 12वीं स्तर की होती है। इसके बाद भी उच्च शिक्षा प्राप्त युवाओं का बड़ी संख्या में आवेदन करना रोजगार के अवसरों और सरकारी नौकरी की मांग को लेकर चर्चा का विषय बन गया है।

सरकारी नौकरी की सुरक्षा बनी आकर्षण

सरकारी नौकरी में नियमित वेतन, सेवा सुरक्षा और अन्य सुविधाओं के कारण युवाओं का रुझान पुलिस भर्ती की ओर बना हुआ है। रोजगार के सीमित अवसरों और निजी क्षेत्र में करियर की अनिश्चितता के बीच उच्च शिक्षित अभ्यर्थी भी आरक्षक जैसे पदों के लिए प्रयास कर रहे हैं।

AI में आत्मनिर्भर बनाएगी IIT: केंद्र सरकार दे रही प्रोत्साहन, देश को आत्मनिर्भर बनाने की ऐसी है तैयारी

40 लाख युवा हथियार के साथ खड़े है, इरफान अंसारी के बयान पर BJP का पलटवार, राहुल गांधी का भी जिक्र

साहसी युवती को तोड़ दिया, निशा कुमारी की मौत से झारखंड में आक्रोश, CBI जांच की मांग, हेमंत सरकार बनी तमाशबीन

E20 पेट्रोल में 31.2% तक इथेनॉल, कर्नाटक की लैब जांच में बड़ा खुलासा, 5 में से 4 पेट्रोल पंप फेल, घटा माइलेज!

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का करीबी हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार, अब भारत लाने की तैयारी