MP Heavy Rain Alert: मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। प्रदेश पर मानसून ट्रफ के साथ दो मानसूनी सिस्टम प्रभावी हैं, जिसके चलते सोमवार को कई जिलों में तेज बारिश हुई। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार सतना, कटनी, उमरिया, मंडला, डिंडौरी, सिवनी, रायसेन और बैतूल में अगले 24 घंटे के दौरान 4 इंच या उससे अधिक बारिश हो सकती है। राजधानी भोपाल में मंगलवार सुबह से रिमझिम बारिश का सिलसिला जारी है।
भोपाल, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, झाबुआ, आलीराजपुर, धार, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, उज्जैन, नीमच, मंदसौर, रतलाम, आगर-मालवा, शाजापुर, देवास, नर्मदापुरम, हरदा, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बालाघाट, रीवा, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, अनूपपुर, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अब तक औसतन 336.7 मिमी (13.2 इंच) बारिश हुई है, जबकि इस समय तक 407 मिमी बारिश हो जानी चाहिए थी। यानी मध्य प्रदेश में अभी भी 17 प्रतिशत बारिश की कमी बनी हुई है। पूर्वी हिस्से में 20 प्रतिशत और पश्चिमी हिस्से में 15 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है।
अनूपपुर, बालाघाट, छतरपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, डिंडौरी, जबलपुर, कटनी, मैहर, मंडला, मऊगंज, नरसिंहपुर, निवाड़ी, पांढुर्णा, पन्ना, रीवा, सागर, सतना, सिवनी, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, टीकमगढ़, उमरिया, आगर-मालवा, आलीराजपुर, अशोकनगर, बड़वानी, बैतूल, दतिया, धार, गुना, ग्वालियर, हरदा, झाबुआ, खंडवा, खरगोन, मुरैना, नर्मदापुरम, नीमच, रायसेन, रतलाम, शाजापुर, श्योपुर, शिवपुरी, उज्जैन और विदिशा में औसत से कम बारिश हुई है।
भोपाल, भिंड, बुरहानपुर, देवास, इंदौर, मंदसौर, राजगढ़ और सीहोर में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है। इनमें देवास सबसे आगे है, जहां औसत से 29 प्रतिशत ज्यादा वर्षा रिकॉर्ड की गई है।
ये भी पढ़ें : जबलपुर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव: स्वामी रितेश्वर महाराज बोले- गंगा साफ हो, गाय को मिले राष्ट्रमाता का दर्जा
मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बना गहरा अवदाब पश्चिम बंगाल और उत्तर ओडिशा तट के बेहद करीब पहुंच चुका है। यह सिस्टम झारखंड और छत्तीसगढ़ होते हुए मध्य भारत की ओर बढ़ेगा। इसके प्रभाव से 28 से 30 जुलाई के बीच मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों से सावधानी बरतने की सलाह दी है।