मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ली मीटिंग फोटो सोर्स- सोशल मीडिया
भोपाल

MP में 63 हजार करोड़ से बनेंगे 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, भोपाल-मंदसौर से जबलपुर-आशापुर तक जुड़ेंगे शहर

Five Greenfield Corridors in Madhya Pradesh : मध्यप्रदेश में 63,296 करोड़ रुपए से 1398 KM के पांच ग्रीनफील्ड कॉरिडोर बनेंगे। भोपाल-मंदसौर, जबलपुर-आशापुर समेत पांच रूट पर तैयारी शुरू।

सुधीर दंडोतिया, प्रीतेश जैन

Highlights:

  • MP में 63296 करोड़ रुपए से बनेंगे पांच ग्रीनफील्ड कॉरिडोर।

  • पांचों परियोजनाओं की कुल लंबाई 1398 किलोमीटर होगी।

  • भोपाल-मंदसौर, सागर-सतना और जबलपुर-आशापुर प्रमुख रूट।

  • भोपाल-ग्वालियर और कटनी-सिंगरौली की DPR के लिए टेंडर प्रक्रिया।

MP Greenfield Corridor Project : मध्यप्रदेश में सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए सरकार पांच बड़े ग्रीनफील्ड कॉरिडोर विकसित करने की तैयारी कर रही है। इन परियोजनाओं पर करीब 63 हजार 296 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। पांचों कॉरिडोर की कुल लंबाई 1398 किलोमीटर होगी। इनके निर्माण से भोपाल, मंदसौर, सागर, सतना, जबलपुर, आशापुर, ग्वालियर, कटनी और सिंगरौली जैसे शहरों के बीच सड़क संपर्क मजबूत होगा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम के संचालक मंडल की 49वीं बैठक में इन परियोजनाओं की फिजिबिलिटी रिपोर्ट और डीपीआर तैयार करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।

इन पांच रूट पर तैयार होंगे ग्रीनफील्ड कॉरिडोर

मध्यप्रदेश सरकार की योजना के मुताबिक प्रदेश में पांच फोरलेन ग्रीनफील्ड एक्सेस-कंट्रोल्ड कॉरिडोर बनाए जाएंगे। इनमें पेव्ड शोल्डर की सुविधा भी होगी। प्रस्तावित रूट और उनकी लंबाई इस प्रकार है।

  • भोपाल-मंदसौर: 258 किलोमीटर

  • सागर-सतना: 227 किलोमीटर

  • जबलपुर-आशापुर: 358 किलोमीटर

  • भोपाल-ग्वालियर: 320 किलोमीटर

  • कटनी-सिंगरौली: 235 किलोमीटर

इन परियोजनाओं के जरिए प्रदेश में आधुनिक सड़क नेटवर्क विकसित करने की तैयारी है। सभी कॉरिडोर की कुल लंबाई करीब 1398 किलोमीटर होगी।

तीन कॉरिडोर की फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार हो रही

बैठक में बताया गया कि भोपाल-मंदसौर, सागर-सतना और जबलपुर-आशापुर कॉरिडोर के लिए डीपीआर कंसल्टेंट फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। इनके अलग-अलग अलाइनमेंट विकल्प सामने आए हैं। एमपी रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन इनमें से उपयुक्त रूट का चयन करने की प्रक्रिया में है। वहीं भोपाल-ग्वालियर और कटनी-सिंगरौली कॉरिडोर के लिए डीपीआर कंसल्टेंट नियुक्त करने की टेंडर प्रक्रिया चल रही है।

मुख्यमंत्री बोले- हर गांव और शहर तक पहुंचे बेहतर सड़क

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि सड़कें विकास की वास्तविक जीवन रेखा हैं। प्रदेश का कोई गांव, कस्बा या शहर बेहतर सड़क संपर्क से वंचित नहीं रहना चाहिए। हर गांव और शहर को बारहमासी सड़कों से जोड़ना सरकार का लक्ष्य है। उन्होंने अधिकारियों को निर्माणाधीन परियोजनाओं की गति बढ़ाने और उन्हें जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही लोक निर्माण विभाग, नगरीय प्रशासन, ग्रामीण विकास, उद्योग और हाउसिंग बोर्ड के बीच बेहतर समन्वय बनाने को कहा।

राजमार्ग निधि का नाम होगा विकसित मध्यप्रदेश संकल्प पथ

बैठक में मुख्यमंत्री ने निगम की प्रस्तावित राजमार्ग निधि का नाम बदलकर 'विकसित मध्यप्रदेश संकल्प पथ' करने का निर्णय लिया। इसके अलावा बीओटी योजना के तहत जावरा-नयागांव फोरलेन परियोजना में 100 प्रतिशत इक्विटी विनिवेश की अनुमति दी गई। निगम के कामकाज को बेहतर बनाने के लिए दो मुख्य अभियंता, तीन महाप्रबंधक और पांच उप महाप्रबंधक के नए पद सृजित करने को भी मंजूरी दी गई।

टोल प्लाजा पर कंबाइन हार्वेस्टर को मिलेगी छूट

बैठक में टोल प्लाजा से कृषि कार्य में इस्तेमाल होने वाले कंबाइन हार्वेस्टर को शुल्क से छूट देने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई। इसके अलावा निगम में विधि सहायक का मानदेय बढ़ाने, स्वतंत्र संचालक की नियुक्ति और अरेरा हिल्स स्थित पीएएम भवन के अधिग्रहण संबंधी प्रस्तावों को स्वीकृति मिली। बैठक में लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह समेत मुख्य सचिव और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

ससुराल वालों से इतनी नफरत? बेंगलुरु में साइको पति ने सास, सालों समेत 7 लोगों को उतारा मौत के घाट, ऐसे खुला राज

23 साल के युवक ने लड़की बनकर 1000 लोगों से की गंदी चैट, 82 की नंगी वीडियो बनाई; जानें फिर आगे क्या किया?

दिल्ली में अरेस्ट के बाद CJP का नया दांव, केरल में SIR के खिलाफ प्रदर्शन; 7 नवंबर को कोच्चि में जुटेंगे नेता

Weather Update: मुरासु तूफान कमजोर, फिर भी दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट; जानें कहां चलेगी तेज हवा

दिल्ली के गफ्फार मार्केट में आग का तांडव, कई दुकानें धधकी; आग बुझाने के लिए पहुंचीं दमकल की 22 गाड़ियां