मध्य प्रदेश की नई वन्यजीव पहचान (सोर्स- सोशल मीडिया)
भोपाल

MP Foundation Day Special: टाइगर स्टेट से चीता स्टेट तक, 71 साल में मध्य प्रदेश की नई वन्यजीव पहचान

MP Foundation Day Special: टाइगर स्टेट के बाद अब चीता स्टेट बना मध्य प्रदेश। कूनो और गांधीसागर में चीतों का कुनबा बढ़कर हुआ 60। जानें प्रजोक्ट चीता से कैसे मिली MP को नई वन्यजीव पहचान।

सजल रघुवंशी

HIGHLIGHTS:

  • MP बना टाइगर स्टेट के साथ चीता स्टेट भी।

  • कूनो में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 53।

  • भारत में कुल 60 चीते, 41 का जन्म यहीं हुआ।

  • गांधीसागर में चीतों की संख्या हुई चार।

  • चीता संरक्षण से MP की वन्यजीव पहचान हुई मजबूत।

Madhya Pradesh Wildlife Special Story: हम पहले से ही टाइगर स्टेट हैं, अब घड़ियाल, गिद्ध और चीते के साथ चीता स्टेट के रूप में भी अपनी पहचान बना रहे हैं....यह बयान है मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का।

दरअसल, मध्य प्रदेश को टाइगर स्टेट इसलिए कहा जाता है क्योंकि यहां 780 से ज्यादा बाघ मौजूद हैं यह आंकड़ा भारत में किसी भी राज्य से सबसे ज्यादा हैं। ऐसे में अब अगर बात करें एमपी के चीता स्टेट बनने की तो न केवल यह प्रदेश की बदलती वन्यजीव पहचान है बल्कि यह एक बड़ी उपलब्धी भी है। तो आइए मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर जानते हैं कि आखिर हम कैसे चीताओं के संरक्षण में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

कूनो में चीतों का पुनर्वास

श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क में चीता पुनर्वास परियोजना (प्रोजेक्ट चीता) के तहत अफ्रीकी चीतों को बसाया गया। इसकी शुरुआत सितंबर के महीने में साल 2022 को हुई, जब पीएम नरेंद्र मोदी ने नामीबिया से लाए गए 8 चीतों को कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा था। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका से और चीते लाए गए।

प्रोजेक्ट चीता का उद्देश्य: दरअसल, भारत में 1952 में चीतों को विलुप्त घोषित कर दिया गया था। इस परियोजना का मकसद घास के मैदानों और अर्ध-शुष्क पारिस्थितिकी तंत्र (इकोसिस्टम) को बहाल करना है।

कूनों में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 53

ताजा आंकड़ों के अनुसार, प्रोजेक्ट चीता का सकारात्मक असर देखने को मिला है। जिसके चलते एमपी के कूनो और भारत में चीतों की संख्या बढ़कर 59 हो गई है। बता दें कि, इनमें से 41 चीते भारत में ही जन्मे हैं। हालांकि 19 चीते विदेशी हैं, जिनमें 2 नामीबिया, 9 साउथ अफ्रीका और 9 बोत्सवाना के हैं। जबकि 53 चीते कूनो नेशनल पार्क में है।

गांधीसागर वन्यजीव अभयारण्य- भारत में चीतों का दूसरा सबसे बड़ा आवास

अप्रैल 2025 में कुनो से दो नर चीते पावक और प्रभास को गांधीसागर लाया गया था। जिसके बाद 20 सितंबर 2026 को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बोत्सवाना से लाई गई मादा चीता राधा को खुले जंगल में छोड़ा। अब अभयारण्य में कुल चार चीते हैं।

चीता संरक्षण में MP की नई पहचान

मध्य प्रदेश में चीतों की बढ़ती संख्या और कूनो के साथ गांधीसागर में उनके पुनर्वास की पहल वन्यजीव संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। कभी देश से विलुप्त हो चुके चीतों को फिर से भारतीय जंगलों में बसाने की यह कोशिश अब नए मुकाम पर पहुंच रही है। टाइगर स्टेट के रूप में पहचान बना चुका मध्य प्रदेश अब चीता संरक्षण के जरिए भी देश और दुनिया में अपनी अलग पहचान स्थापित कर रहा है।

दिवाली और छठ पर घर जाने की टेंशन खत्म! महाराष्ट्र से यूपी-बिहार के लिए रेलवे ने चलाईं स्पेशल ट्रेनें

राहुल पर बरस पड़े संबित, कहा- हिंदुस्तान आपके अब्बू- जान का नहीं; यहां चायवाला भी बन सकता है प्रधानमंत्री

Make In India: देश की पहली बुलेट ट्रेन ले रही आकार, अश्विनी वैष्णव ने निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

Delhi Rally Live: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली, राहुल ने CEC पर वोट चोरी का लगाया गंभीर आरोप

अगले 30 साल तक PM पद पर नो वैकेंसी... आनंद दुबे का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- INDI गठबंधन नहीं, ठगबंधन है