मध्य प्रदेश स्थापना दिवस समारोह (सोर्स- कल्चरल डिपार्टमेंट एमपी)
भोपाल

विजेताओं को इनाम, भव्य सेना दिवस समारोह का ऐलान...MP स्थापना दिवस पर भोपाल में धूम; सीएम ने की बड़ी घोषणा

MP Foundation Day Celebration: एमपी के 71वां स्थापना दिवस पर भोपाल में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, सीएम मोहन यादव ने क्विज विजेताओं को दिए इनाम। 15 जनवरी को भव्य सेना दिवस समारोह का ऐलान।

सजल रघुवंशी

HIGHLIGHTS:

  • भोपाल में धूमधाम से मनाया जा रहा मध्य प्रदेश का 71वां स्थापना दिवस।

  • 15 जनवरी को भोपाल में होगा भव्य सेना दिवस समारोह, कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे शामिल।

  • किसान क्विज विजेता संदीप वर्मा को मिला ट्रैक्टर और 7.26 लाख का चेक।

Madhya Foundation Day Celebration Bhopal: मध्य प्रदेश का 71वां स्थापना दिवस रविवार को पूरे प्रदेश में उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने देश की सुरक्षा में भारतीय सेना के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि हमारे वीर जवानों ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादी ठिकानों को तबाह किया है। उन्होंने ऐलान किया कि 15 जनवरी को सेना दिवस के अवसर पर भोपाल के बीएचईएल मैदान में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल होंगे।

स्थापना दिवस पर विजेताओं को मिले पुरस्कार

समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न प्रतियोगिताओं और योजनाओं के विजेताओं को सम्मानित किया। किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व क्विज के प्रथम विजेता संदीप वर्मा को ट्रैक्टर और 7.26 लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया। वहीं, सुहानी राजपूत को बुलेट मोटरसाइकिल भेंट की गई। इसके अलावा छात्रा अक्षरा गोस्वामी को श्रीकृष्ण छात्रवृत्ति योजना के तहत एक लाख रुपये का चेक सौंपा गया।

15 जनवरी को भोपाल में सेना दिवस का भव्य आयोजन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि देश के सैनिकों ने अपने साहस और पराक्रम से आतंकवादियों को करारा जवाब दिया है। सीमाओं की सुरक्षा और दुश्मनों के मंसूबों को नाकाम करने में जवानों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उनके शौर्य और बलिदान के कारण ही देश के नागरिक सुरक्षित महसूस करते हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि सेना दिवस के उपलक्ष्य में 15 जनवरी को भोपाल के बीएचईएल मैदान में विशेष कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल होंगे।

मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान का उत्सव

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश का स्थापना दिवस केवल एक प्रशासनिक इकाई के निर्माण का उत्सव नहीं है, बल्कि प्रदेश की सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और भौगोलिक चेतना के सम्मान का अवसर है। एक नवंबर 1956 को मध्यभारत, मध्यप्रदेश और भोपाल राज्य के विलय के साथ देश के नक्शे पर मध्यप्रदेश का उदय हुआ था। अपनी भौगोलिक स्थिति के कारण इसे देश का दिल भी कहा जाता है।

श्रमिकों, किसानों और युवाओं से बन रहा विकसित मध्यप्रदेश

सीएम मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश किसी एक व्यक्ति, विचार या कालखंड की देन नहीं है, बल्कि साझा संस्कारों, संघर्षों और संकल्पों का परिणाम है। प्रदेश के श्रमिकों का परिश्रम, किसानों का पुरुषार्थ, मातृशक्ति का योगदान और युवाओं की ऊर्जा विकसित मध्य प्रदेश की मजबूत नींव रख रहे हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों से विकास की इस यात्रा में सहभागी बनने का आह्वान किया।

ओडिशा के DG जेल पर यौन उत्पीड़न का आरोप, महिला जेलर बोली- IPS के साथ डिनर करने का दबाव बनाया

दिवाली और छठ पर घर जाने की टेंशन खत्म! महाराष्ट्र से यूपी-बिहार के लिए रेलवे ने चलाईं स्पेशल ट्रेनें

राहुल पर बरस पड़े संबित, कहा- हिंदुस्तान आपके अब्बू- जान का नहीं; यहां चायवाला भी बन सकता है प्रधानमंत्री

Make In India: देश की पहली बुलेट ट्रेन ले रही आकार, अश्विनी वैष्णव ने निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

Delhi Rally Live: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली, राहुल ने CEC पर वोट चोरी का लगाया गंभीर आरोप