सीलिंग कार्रवाई पर सीएम मोहन यादव का बड़ा बयान फोटो सोर्स- सोशल मीडिया
भोपाल

सीलिंग कार्रवाई पर बोले CM मोहन यादव, सुप्रीम कोर्ट में व्यापारी और रहवासियों का पक्ष गंभीरता से रख रही सरकार

CM Mohan Yadav News: CM डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सरकार व्यापारियों और रहवासियों का पक्ष पूरी गंभीरता से सुप्रीम कोर्ट में रख रही है। वर्षों पुरानी समस्या का बेहतर समाधान निकाला जाएगा।

सुधीर दंडोतिया, प्रीतेश जैन

Mohan Yadav On Sealing Action : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भोपाल से जुड़े मामलों और व्यापारियों व स्थानीय रहवासियों की परेशानियों को दूर करने के लिए राज्य सरकार पूरी गंभीरता के साथ काम कर रही है। सुप्रीम कोर्ट में चल रहे मामले में सरकार सभी पहलुओं को मजबूती से रख रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्षों पुरानी समस्या का स्थायी और बेहतर समाधान निकालने के लिए सरकार हरसंभव प्रयास करेगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 4 सितंबर को मीडिया से चर्चा में कहा कि पर्वों और त्योहारों के बीच सरकार अपनी सभी जिम्मेदारियों के प्रति सजग और प्रतिबद्ध है। भोपाल से जुड़ी सभी कठिनाइयों और विषयों को सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष पूरी गंभीरता से रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के मार्गदर्शन के अनुरूप जो भी बेहतर निर्णय संभव होगा, सरकार उसके लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

व्यापारियों और स्थानीय लोगों के हितों पर ध्यान

सीएम मोहन यादव ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में व्यापारियों और स्थानीय रहवासियों के हितों को ध्यान में रखते हुए सभी पक्षों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। सरकार की ओर से सर्वोच्च न्यायालय में अपना पक्ष मजबूती के साथ रखा जाएगा। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि वर्षों से चली आ रही समस्या का बेहतर समाधान निकालने की दिशा में सरकार पूरी ताकत से काम करेगी।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर प्रदेशवासियों को दी बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह पावन पर्व प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि आज कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती है और वे इस अवसर पर जानापाव जा रहे हैं।

जानापाव को प्रमुख तीर्थस्थल के रूप में विकसित करेगी सरकार

सीएम डॉ. यादव ने कहा कि जानापाव का धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व है। मान्यता के अनुसार इसी स्थान पर महर्षि परशुराम जी ने भगवान श्रीकृष्ण को सुदर्शन चक्र प्रदान किया था। इसी महत्व को देखते हुए राज्य सरकार जानापाव को प्रमुख तीर्थस्थल के रूप में विकसित करेगी। सरकार का उद्देश्य धार्मिक महत्व वाले स्थलों पर सुविधाओं का विस्तार कर उन्हें पर्यटन के प्रमुख केंद्रों के रूप में विकसित करना है।

महाकाल लोक के बाद धार्मिक पर्यटन को मिली गति

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में देवस्थानों के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। श्री महाकाल लोक के निर्माण के बाद उज्जैन सहित पूरे मध्यप्रदेश में धार्मिक पर्यटन को नई गति मिली है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 तक उज्जैन में लगभग 60 से 70 लाख श्रद्धालु और पर्यटक आते थे, जबकि अब यह संख्या करोड़ों में पहुंच गई है। धार्मिक स्थलों के विकास से स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिल रही है।

रोजगार और स्थानीय विकास पर सरकार का फोकस

डॉ. यादव ने कहा कि उज्जैन की तर्ज पर प्रदेश के अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों का भी विकास किया जा रहा है। इसका उद्देश्य श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या बढ़ाने के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा करना है। धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने से आसपास के क्षेत्रों में व्यापार, परिवहन, होटल और अन्य गतिविधियों को भी गति मिलेगी। सरकार इन क्षेत्रों के समग्र विकास की दिशा में लगातार काम कर रही है।

Delhi CJP Protest LIVE: संसद मार्ग थाने पहुंचे CJP समर्थक, पुलिस ने FIR में SC/ST एक्ट की धारा जोड़ी

पॉडकास्ट के बाद गरमाया मामला, स्वतंत्र भारद्वाज पर एक्शन की मांग पर अड़ी CJP, संसद मार्ग थाने का किया घेराव

PM Modi-Meloni: मेलोनी की बड़ी उपलब्धि पर PM मोदी ने दी बधाई, कहा- दोस्ती ने मजबूत की भारत-इटली साझेदारी

निशु आजाद के साथ संसद मार्ग थाना पहुंचे CJP समर्थक, स्वतंत्र भारद्वाज पर कार्रवाई की मांग, भारी पुलिस बल तैनात

Air India Flight Incident: पायलट साइको-एक्टिव पदार्थ टेस्ट में पॉजिटिव, AAIB ने DGCA से कार्रवाई की सिफारिश की