कॉन्सेप्ट इमेज (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
भोपाल

MP Weather Update: नौतपा से पहले ही भट्टी की तरह तप रहा मध्य प्रदेश, आज कई जिलों में लू का रेड अलर्ट

MP Heatwave Red Alert: मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं। कई जिले भट्टी की तरह तप रहे हैं। मौसम विभाग ने आज कई जिलों में हीटवेव का रेड,ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। दिन में बाहर ना जाएं।

प्रीतेश जैन

MP Heatwave News: नौतपा शुरू होने से पहले ही मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी ने लोगों के हाल बेहाल कर दिए हैं। प्रदेश के अधिकांश जिलों में सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं का असर देखने को मिल रहा है। हालात ऐसे हैं कि सुबह के समय ही तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है और दिन चढ़ने के साथ गर्मी और ज्यादा तीखी हो रही है।

मौसम केंद्र भोपाल के अनुसार, अगले 10 दिन यानी 31 मई तक प्रदेश में गर्मी का प्रकोप बना रहेगा। मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान तापमान सामान्य से काफी अधिक रह सकता है और कई इलाकों में लू के हालात और गंभीर हो सकते हैं। 25 मई से नौतपा की शुरुआत होने जा रही है, जिसके बाद गर्मी अपने चरम पर पहुंचने की संभावना है।

इन जिलों में रेड और ऑरेंट अलर्ट

मौसम विभाग ने शुक्रवार को निवाड़ी, छतरपुर, पन्ना और सतना जिलों में तीव्र लू का रेड अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंचने की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय घरों से बाहर नहीं निकलने और सतर्क रहने की सलाह दी है। इसके अलावा ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, सागर, दमोह, रीवा और सीधी समेत 21 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में तेज गर्म हवाएं चलने और हीटवेव का असर बढ़ने की संभावना है।

इन जिलों में 45 तक रहेगा पारा

भोपाल, उज्जैन, रतलाम, मंदसौर, खरगोन, खंडवा, रायसेन, जबलपुर, मंडला और बालाघाट सहित 20 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। हालांकि इन जिलों में लू का असर रेड और ऑरेंज अलर्ट वाले क्षेत्रों की तुलना में कम रहेगा, लेकिन गर्मी लोगों को परेशान करेगी। इंदौर, देवास, धार, बड़वानी, हरदा, नर्मदापुरम और झाबुआ जैसे जिलों में उमस और तेज गर्मी का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने कहा है कि इन इलाकों में भले ही लू की औपचारिक चेतावनी नहीं दी गई हो, लेकिन तापमान और उमस के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

मौसम विभाग और डॉक्टरों की सलाह

मौसम विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि लोग दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक धूप में निकलने से बचें। अधिक से अधिक पानी पीएं, हल्के कपड़े पहनें और जरूरी होने पर ही बाहर जाएं। डॉक्टरों ने भी बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों का विशेष ध्यान रखने की अपील की है, क्योंकि लगातार बढ़ती गर्मी स्वास्थ्य पर गंभीर असर डाल सकती है।

पंच तत्व में विलीन हुए क्रांतिवीर, नाना पाटेकर का पैतृक गांव में संपन्न हुआ अंतिम संस्कार

मुक्के-लातों से किया हमला! कांग्रेस के प्रदर्शन के बीच छलका पुलिसकर्मियों का दर्द, सुनाई पूरी आपबीती

भाजपा के नेता हैं मिथुन... पश्चिम बंगाल सरकार में कैबिनेट रैंक मिलने पर आनंद दुबे की प्रतिक्रिया

INDIA Bloc Protest: राजघाट पर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल बोले- मोदी-शाह, ज्ञानेश ने देश को हाइजैक किया

Starlink पर भारत सरकार से भिड़े एलन मस्क, पूछा- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं?