जीतू पटवारी और सीएम मोहन यादव (फोटो सोर्स- नवभारत) 
भोपाल

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का मुख्यमंत्री मोहन यादव को खुला पत्र, प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी पर उठाए सवाल

MP Government Jobs : मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने CM मोहन यादव को पत्र लिखकर प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी, रोजगार पोर्टल के आंकड़ों और निवेश से रोजगार सृजन को लेकर सरकार से कई सवाल पूछे।

प्रीतेश जैन

Jitu Patwari Letter to CM Mohan Yadav: मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को खुला पत्र लिखकर प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी और रोजगार नीति को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश के लाखों युवा रोजगार की प्रतीक्षा कर रहे हैं और सरकार के दावे जमीनी हकीकत से मेल नहीं खाते।

पत्र में जीतू पटवारी ने कहा कि दिल्ली में रोजगार को लेकर युवाओं का आक्रोश सड़कों पर दिखाई दे रहा है, जबकि मध्यप्रदेश में लाखों युवा खामोशी के साथ रोजगार का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने लिखा कि यह केवल राजनीतिक मुद्दा नहीं, बल्कि प्रदेश के युवाओं के भविष्य से जुड़ा गंभीर विषय है।

विधानसभा के आंकड़ों का दिया हवाला

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने अपने पत्र में विधानसभा में सरकार द्वारा प्रस्तुत आंकड़ों का उल्लेख करते हुए कहा कि तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री गौतम टेटवाल के जवाब के अनुसार 30 जून 2026 तक प्रदेश रोजगार पोर्टल पर 17.71 लाख से अधिक युवा रोजगार के लिए पंजीकृत हैं। उन्होंने यह भी कहा कि दिसंबर 2025 में प्रदेश में पंजीकृत स्नातक और स्नातकोत्तर बेरोजगारों की संख्या 6.17 लाख थी, जो जून 2026 तक बढ़कर 7.29 लाख से अधिक हो गई। उनके अनुसार छह महीने में 1.12 लाख से ज्यादा शिक्षित बेरोजगार बढ़ना चिंताजनक स्थिति को दर्शाता है।

जीतू पटवारी का पत्र

सरकार से पूछे कई सवाल

जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री से सवाल किया कि यदि प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश और उद्योग आ रहे हैं तो शिक्षित बेरोजगारों की संख्या लगातार क्यों बढ़ रही है। उन्होंने पूछा कि क्या निवेश सम्मेलनों के जरिए घोषित परियोजनाओं से वास्तव में युवाओं को रोजगार मिला है या यह केवल घोषणाओं तक सीमित रहा। उन्होंने सरकार से यह भी जानना चाहा कि पिछले ढाई वर्षों में कितने सरकारी पदों पर नियमित नियुक्तियां हुईं, कितने पद अब भी रिक्त हैं और कितने युवाओं को संविदा, आउटसोर्सिंग या ठेका व्यवस्था के तहत रोजगार दिया गया।

रोजगार ऑडिट और श्वेत पत्र की मांग

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक जिले का रोजगार ऑडिट कराया जाना चाहिए और सरकार को शिक्षित बेरोजगारी पर श्वेत पत्र जारी करना चाहिए। उन्होंने सभी विभागों में स्वीकृत, रिक्त और भरे पदों का सार्वजनिक ब्योरा जारी करने, निवेश सम्मेलनों से मिले वास्तविक रोजगार का जिला-वार डेटा सार्वजनिक करने तथा समयबद्ध भर्ती कैलेंडर जारी करने की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने रोजगार के मुद्दे पर युवाओं, उद्योग जगत और विपक्ष के साथ सर्वदलीय बैठक बुलाने का भी सुझाव दिया।

"युवाओं को आंकड़े नहीं, रोजगार चाहिए"

पत्र के अंत में जीतू पटवारी ने कहा कि सरकार आंकड़ों के जरिए भ्रम पैदा कर सकती है, लेकिन युवा अपने भविष्य का निर्माण केवल आंकड़ों से नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार, सम्मान और भविष्य का भरोसा चाहिए। यदि सरकार के पास रोजगार का स्पष्ट रोडमैप नहीं है तो उसे प्रदेश के युवाओं के सामने स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का समय आ गया...CM नायब सैनी ने रेवाड़ी यूथ मैराथन को दिखाई हरी झंडी

शौर्य और वीरता की अमर गाथा, ओम बिरला समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने मेजर धन सिंह थापा को किया याद

दिनेश शर्मा की नई पारी शुरू, अंडमान-निकोबार के बने उपराज्यपाल, राष्ट्रपति-PM समेत नेतृत्व का जताया आभार

झारखंड में साढ़े 3 साल में 3 मंत्रियों की मौत, संयोग या कुछ और, शिक्षा विभाग से जुड़े थे तीनों मंत्री

तमिलनाडु विधानसभा: CM विजय के विधानसभा संबोधन को लेकर छात्रों में बढ़ा उत्साह, विज़िटर पास के लिए उमड़ी भीड़