जीतू पटवारी (सोर्स- सोशल मीडिया) 
भोपाल

जीतू पटवारी का दिल्ली मार्च, MP के सभी कांग्रेस विधायक कल पहुंचेंगे देश की राजधानी; राष्ट्रपति से मांगा समय

Jitu Patwari Rashtrapati Meet: MP राज्यसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा कदम, कल सभी विधायकों के साथ दिल्ली जाएंगे जीतू पटवारी, राष्ट्रपति से मांगा समय।

सजल रघुवंशी

Jitu Patwari Delhi March Congress MLA: मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा और जनता के मुद्दों को लेकर कांग्रेस पार्टी अपने संघर्ष के अगले चरण में प्रवेश कर रही है। उन्होंने बताया कि कल मध्य प्रदेश कांग्रेस के सभी विधायक दिल्ली पहुंचेंगे।

राष्ट्रपति महोदय से मुलाकात के लिए समय मांगा गया है और समय मिलने की प्रतीक्षा की जा रही है। जीतू पटवारी ने कहा कि कल कांग्रेस पार्टी मीडिया के समक्ष पूरे घटनाक्रम और अपने पक्ष को विस्तार से रखेगी, जिसके बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी।

जीतू पटवारी ने उठाया पीएम की कार्यशैली पर सवाल

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि देश में बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि, युवाओं के भविष्य से जुड़े पेपर लीक जैसे मामलों और किसानों की समस्याओं पर सरकार जवाबदेही से बचने का प्रयास कर रही है।

'देश की अर्थव्यवस्था चुनौतियों का सामना कर रही है'

जीतू पटवारी ने आगे कहा कि किसान खाद और उर्वरक जैसी बुनियादी जरूरतों के लिए परेशान हैं, देश की अर्थव्यवस्था चुनौतियों का सामना कर रही है और विदेश नीति से लेकर आम जनता के जीवन से जुड़े कई मुद्दों पर असंतोष का माहौल है। इन सभी परिस्थितियों के लिए केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियां जिम्मेदार हैं। जीतू पटवारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज को मजबूती से उठाती रहेगी और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए अपना संघर्ष जारी रखेगी।

एमपी राज्यसभा चुनाव में जीते भाजपा के तीनों उम्मदीवार

बता दें कि, मध्य प्रदेश के राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। वंही दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी के तीनों उम्मीदवार- रजनीश अग्रवाल तरूण चुघ और महेश केवट को निर्वाचित घोषित करते हुए उन्हें प्रमाण पत्र भी सौंप दिए। चुनाव परिणाम सामने आने के साथ ही भाजपा ने राज्यसभा की सभी तीनों सीटों पर अपना कब्जा बरकरार रखा है।

BRICS Summit 2026 LIVE: चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग कल आएंगे भारत, शाम 5.45 बजे PM मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक

Elephant Madhuri Return: वनतारा से कोल्हापुर लौटेगी माधुरी, वापसी से पहले किए गए खास इंतजाम

DUSU Election 2026: चुनावी रण में 6 महिलाएं, 4 पदों के लिए चुनाव; यूनिवर्सिटी प्रशासन की तैयारी पूरी

मोदी ने बताया BRICS की ताकत, पुतिन ने G7 पर साधा निशाना...बिजनेस फोरम में संबोधन की 10 बड़ी बातें

BRICS Business Forum की फैमिली फोटो में शामिल हुए PM मोदी, वैश्विक मंच पर दिखी एकजुटता