हेमंत खंडेलवाल (फोटो सोर्स- नवभारत) 
भोपाल

किसान आंदोलन: हेमंत खंडेलवाल का कांग्रेस पर हमला, बोले- झूठ और भ्रम नहीं, संवाद व समाधान में भरोसा रखती है BJP

Madhya Pradesh Politics: हेमंत खंडेलवाल ने किसान आंदोलन के बीच जीतू पटवारी और कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार संवाद और समाधान के जरिए किसानों के हित में लगातार काम कर रही है।

प्रीतेश जैन

Hemant Khandelwal on Jitu Patwari: मध्य प्रदेश में मूंग खरीदी को लेकर जारी किसान आंदोलन के बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कांग्रेस और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पर तीखा हमला बोला है। सोशल मीडिया पर किए गए एक पोस्ट में उन्होंने कहा कि किसानों की चिंता झूठ और भ्रम फैलाने से नहीं, बल्कि ठोस निर्णयों और ईमानदार नीयत से साबित होती है।

हेमंत खंडेलवाल ने अपने पोस्ट में लिखा कि कांग्रेस को किसानों की याद केवल राजनीति करने और भ्रम फैलाने के समय आती है, जबकि भारतीय जनता पार्टी की सरकार लगातार किसानों के हित में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा किसानों के मुद्दों पर राजनीति की, जबकि भाजपा सरकार किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है।

मोदी और मोहन यादव सरकार के काम गिनाए

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में किसानों को मजबूत बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। उन्होंने किसान सम्मान निधि, रिकॉर्ड सरकारी खरीदी, न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, बीज से बाजार तक की योजनाएं और कृषि निवेश का उल्लेख करते हुए दावा किया कि इन फैसलों से किसानों को लगातार लाभ मिला है।

संवाद से समाधान की बात

हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि भाजपा सरकार मानती है कि किसान हित का रास्ता संवाद और समाधान से निकलता है। इसलिए सरकार हमेशा किसानों से चर्चा कर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर और प्रतिबद्ध रही है। उन्होंने कहा कि सरकार हर मुद्दे पर किसानों के साथ बातचीत कर सकारात्मक समाधान निकालने की दिशा में काम कर रही है।

'कांग्रेस ने वादे किए, भाजपा ने सम्मान दिया'

अपने बयान में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस पर हमला जारी रखते हुए कहा कि कांग्रेस ने किसानों को केवल वादे और वादाखिलाफी दी, जबकि भाजपा ने किसानों को विश्वास, विकास और सम्मान दिया है। उन्होंने दोहराया कि भाजपा के लिए किसान हित सर्वोपरि है और आगे भी रहेगा।

किसान आंदोलन के बीच आया बयान

हेमंत खंडेलवाल का यह बयान ऐसे समय सामने आया है, जब भोपाल में 100 प्रतिशत मूंग खरीदी सहित विभिन्न मांगों को लेकर किसान आंदोलन जारी है और सरकार व किसान संगठनों के बीच लगातार बातचीत का दौर चल रहा है। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस के बीच किसानों के मुद्दे पर सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई है।

Bank Holiday Today: आज इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जाने से पहले जरूर देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

2008 दिल्ली ब्लास्ट के आरोपी साकिब निसार को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जमानत याचिका हुई खारिज

Weather Update: दिल्ली से बिहार तक मौसम बिगड़ेगा, IMD ने जारी किया भारी बारिश, आंधी और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

ऑपरेशन सिंदूर में क्या भारत ने किराना हिल्स पर किया था हमला? पूर्व CDS जनरल अनिल चौहान ने बताई पूरी सच्चाई

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात