दिग्विजय सिंह (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
भोपाल

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर सियासत तेज, दिग्विजय सिंह ने शेयर किया BJP MLA मैथिली ठाकुर का वीडियो

Maithili Thakur Viral Video: पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने फेसबुक पर भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर का वीडियो शेयर किया है। ठाकुर महंगाई डायन खाय जात है...गाना गा रही हैं, जिससे सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई।

प्रीतेश जैन

Digvijaya Singh Facebook Post: देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को लेकर सियासत तेज हो गई है। मई महीने में अब तक पेट्रोल-डीजल के दाम चार बार बढ़ चुके हैं, जिससे दोनों ईंधनों की कीमतों में करीब 8 रुपए तक का इजाफा हुआ है। लगातार बढ़ती कीमतों के कारण आम जनता पर महंगाई का बोझ बढ़ता जा रहा है और विपक्ष सरकार पर तीखे हमले कर रहा है।

कांग्रेस सहित विपक्षी दलों का आरोप है कि सरकार अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का हवाला देकर आम लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल रही है। विपक्ष का कहना है कि तेल कंपनियां लगातार भारी मुनाफा कमा रही हैं, लेकिन इसका लाभ जनता को नहीं दिया जा रहा। पेट्रोल-डीजल के दाम कम करने की बजाय लगातार कीमतें बढ़ाई जा रही हैं, जिससे परिवहन से लेकर रोजमर्रा की जरूरतों तक हर चीज महंगी होती जा रही है।

दिग्विजय ने शेयर किया वीडियो

इसी बीच मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर का एक वीडियो शेयर किया है, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में मैथिली ठाकुर लोकप्रिय गीत “सईयां तो खूब ही कमात हैं, महंगाई डायन खाय जात है” गाती हुई नजर आ रही हैं।

वीडियो को मौजूदा हालात से जोड़कर देख रहे लोग

सोशल मीडिया पर यूजर्स इस वीडियो को मौजूदा महंगाई और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से जोड़कर देख रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि तेल कंपनियों के भारी मुनाफे के बावजूद आम जनता को राहत नहीं मिल रही है, जबकि लगातार बढ़ती महंगाई ने लोगों का बजट बिगाड़ दिया है।

ये भी पढ़ें :

सोशल मीडिया पर तेजी से आ रही प्रतिक्रियाएं

वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। कांग्रेस समर्थक इसे सरकार की नीतियों पर तंज बता रहे हैं, वहीं भाजपा समर्थक इसे राजनीतिक रूप से गलत तरीके से पेश किए जाने की बात कह रहे हैं। देश में बढ़ती महंगाई, ईंधन की कीमतों और आम जनता पर पड़ रहे असर को लेकर सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है। पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम अब सिर्फ आर्थिक नहीं बल्कि राजनीतिक मुद्दा भी बनते जा रहे हैं।

तिरंगा लहराना कब से अपराध हुआ? CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के आदित्य ठाकरे, केंद्र सरकार पर बोला तीखा हमला

मेरठ नीले ड्रम हत्याकांड में कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल को मौत की सजा

रेलवे कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, सरकार ने बोनस का किया ऐलान; जानें कितने का होगा फायदा

Delhi Protest Live: अभिजीत दिपके पहुंचे दिल्ली, NSUI का ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज फिर हल्लाबोल

CJP नेताओं को जिन धाराओं में भेजा गया तिहाड़, उनमें कितनी सजा का है प्रावधान?