मंत्री विश्वास सारंग फोटो सोर्स- सोशल मीडिया
भोपाल

कांग्रेस नेता से जुड़े अवैध शराब कारोबार के तार! BJP ने जीतू पटवारी से पूछा- ये रिश्ता क्या कहलाता है?

Rahul Jaiswal Congress : खातेगांव TI दिलीप पुरी की ट्रक से कुचलकर मौत के बाद मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस नेता राहुल जायसवाल पर आरोप लगाए। सुरेंद्र शर्मा ने भी शराब कारोबार को लेकर सवाल उठाए हैं।

सुधीर दंडोतिया, प्रीतेश जैन

Highlights:

  • TI दिलीप पुरी की मौत के मामले में मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस नेता राहुल जायसवाल पर आरोप लगाए।

  • सारंग ने राहुल जायसवाल और उनके भाई का टिमरनी शराब दुकान से संबंध होने का दावा किया।

  • बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने X पर तस्वीरें शेयर कर सवाल उठाए।

Vishwas Sarang statement on Dewas TI Dilip Puri : देवास के खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी की मौत के मामले में अब राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस नेता और खातेगांव विधानसभा के प्रभारी राहुल जायसवाल पर शराब कारोबार से जुड़े होने का आरोप लगाया है।

सारंग के मुताबिक, राहुल जायसवाल और उनके भाई मनीष जायसवाल टिमरनी की शराब दुकान के पार्टनर हैं। उन्होंने दावा किया कि दुकान के मैनेजर भूपेंद्र राणा ने मामले से जुड़ी कई बातों का खुलासा किया है।

राहुल जायसवाल पर मंत्री विश्वास सारंग के आरोप

मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि खातेगांव TI दिलीप पुरी की मौत का मामला गंभीर है और इसमें सामने आ रहे तथ्यों की जांच होनी चाहिए। उन्होंने राहुल जायसवाल को खातेगांव विधानसभा का कांग्रेस प्रभारी बताते हुए आरोप लगाया कि उनका और उनके भाई मनीष जायसवाल का टिमरनी शराब दुकान से संबंध है। सारंग ने कहा कि मामले की शुरुआत इसी दुकान से हुई। उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जीतू पटवारी से नजदीकी का भी किया जिक्र

सारंग ने राहुल जायसवाल को पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी का करीबी बताते हुए कांग्रेस पर अवैध शराब के कारोबार को लेकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में अवैध शराब का कारोबार कांग्रेस से जुड़े लोग चला रहे हैं और पार्टी के खर्चों के लिए शराब माफिया से पैसा लिया जाता है।

सुरेंद्र शर्मा ने सोशल मीडिया पर उठाए सवाल

इधर बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने भी इस मामले में राहुल जायसवाल की संलिप्तता को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर राहुल जायसवाल और जीतू पटवारी की तस्वीरें साझा करते हुए पूछा कि राहुल जायसवाल को खातेगांव विधानसभा का प्रभारी बनाने के पीछे क्या वजह थी।

ये रिश्ता क्या कहलाता है?

शर्मा ने आरोप लगाया कि शराब कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए और कहा कि अपराधी चाहे कितने भी प्रभावशाली हों, कानून के तहत कार्रवाई की जानी चाहिए। जीतू पटवारी जी ये रिश्ता क्या कहलाता है?

क्या है मामला ?

देवास में शराब तस्करी के शक को लेकर TI दिलीप पुरी एक ट्रक को रुकवा रहे थे। इस दौरान ट्रक चालक ने गाड़ी रोकने की जगह रफ्तार तेज कर दी, जिसके चलते TI पुरी ट्रक की चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। ये घटना पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बन गई है। सरकार ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

CM नंबर 1 बने योगी आदित्यनाथ, बेस्ट चीफ मिनिस्टर श्रेणी में शीर्ष पर यूपी के मुख्यमंत्री

दिल्ली में सोनिया गांधी ने लालू यादव से की मुलाकात, स्वास्थ्य का हालचाल लिया; याद किए यूपीए के दिन

सुकेश चंद्रशेखर केस में सुनवाई टली, बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही नहीं पहुंची कोर्ट....अदालत ने सुनाई फटकार

झुंझुनूं में 11 हजार वोल्ट की लाइन से टकराई मशीन, करंट लगने से 8 मजदूरों की दर्दनाक मौत

समंदर में बढ़ेगी भारत की ताकत, नौसेना के लिए बनेंगे 8 आधुनिक युद्धपोत; 53,866 करोड़ को मिली मंजूरी