तोड़फोड़ करते छात्र (फोटो सोर्स- नवभारत) 
भोपाल

IET के हॉस्टल में छात्रों का हंगामा, अर्धनग्न होकर जमकर की तोड़फोड़, सख्त कार्रवाई के मूड में प्रशासन

IET Hostel Vandalism Students Viral Video: इंदौर में IET के रामानुजन हॉस्टल में बीटेक फाइनल ईयर के छात्रों का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में छात्र अर्धनग्न होकर तोड़फोड़ करते नजर आ रहे हैं।

प्रीतेश जैन

Indore DAVV IET Hostel Controversy: इंदौर की देवी अहिल्या विश्वविद्यालय का इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (IET) फिर विवादों में घिर गया है। आईईटी के रामानुजन हॉस्टल में बीटेक फाइनल ईयर के छात्रों द्वारा पार्टी के बाद जमकर उत्पात मचाने का मामला सामने आया है। छात्रों ने कथित रूप से नशे की हालत में अर्धनग्न होकर डांस किया और हॉस्टल परिसर में तोड़फोड़ की। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद डीएवीवी प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, फाइनल ईयर के हॉस्टलर छात्रों ने कोर्स पूरा होने की खुशी में शनिवार शाम पार्टी आयोजित की थी, जो रविवार तड़के करीब 4 बजे तक चली। इस दौरान लाउड म्यूजिक, डांस और कथित नशाखोरी के बीच छात्रों ने हॉस्टल की कुर्सियां, टेबल, पानी की टंकियां और खिड़कियों के कांच तोड़ दिए। वायरल वीडियो में छात्र 'दारू बदनाम कर दी' गाने पर डांस करते और हॉस्टल का सामान तोड़ते हुए नजर आ रहे हैं।

निदेशक ने किया दौरा

घटना सामने आने के बाद देवी अहिल्या विश्वविद्यालय प्रशासन हरकत में आ गया। आईईटी निदेशक प्रतोष बंसल प्रतोष बंसल ने हॉस्टल का निरीक्षण किया, जहां कई कमरों की खिड़कियों के कांच टूटे मिले। पार्टी में इस्तेमाल किए गए डीजे सिस्टम, डेकोरेशन सामग्री और अन्य सामान भी बरामद हुआ। तोड़फोड़ किए गए फर्नीचर के अवशेषों को हटाने की भी कोशिश की गई थी।

इमरजेंसी मीटिंग में सख्त फैसले

रविवार शाम अनुशासन समिति की इमरजेंसी बैठक बुलाई गई, जिसमें 8 सदस्यों ने हिस्सा लिया। समिति ने उत्पात मचाने वाले छात्रों पर सख्त कार्रवाई की अनुशंसा की है। प्रशासन के अनुसार दोषी छात्रों को हॉस्टल से निष्कासित किया जाएगा, उनका रिजल्ट रोका जाएगा और जिन छात्रों का प्लेसमेंट हो चुका है, उनकी कंपनियों को भी घटना की जानकारी दी जाएगी। फिलहाल उनका प्लेसमेंट होल्ड रखने का निर्णय लिया गया है।

25 हजार रुपए तक का जुर्माना

इसके अलावा प्रत्येक दोषी छात्र पर 25 हजार रुपए तक का जुर्माना लगाने की तैयारी है। छात्रों के माता-पिता को भी बुलाकर घटना की जानकारी दी जाएगी। निदेशक डॉ. प्रतोष बंसल ने कहा कि डीएवीवी की नशे को लेकर जीरो टॉलरेंस पॉलिसी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने नशाखोरी की आशंका से भी इंकार नहीं किया।

Delhi Protest Live: अभिजीत दिपके का 16 अक्टूबर को दिल्ली के CP में तिरंगा लहराने का ऐलान

तिरंगा लहराना कब से अपराध हुआ? CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के आदित्य ठाकरे, केंद्र सरकार पर बोला तीखा हमला

मेरठ नीले ड्रम हत्याकांड में कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल को मौत की सजा

रेलवे कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, सरकार ने बोनस का किया ऐलान; जानें कितने का होगा फायदा

CJP नेताओं को जिन धाराओं में भेजा गया तिहाड़, उनमें कितनी सजा का है प्रावधान?