डॉ. मोहन यादव का अहमदाबाद में बड़ा दांव (सोर्स- एआई जनरेटेड इमेज)
भोपाल

गुजरात के उद्योगपतियों को भाया मध्य प्रदेश; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का अहमदाबाद में बड़ा दांव

MP Investment News: मध्य प्रदेश में भारी निवेश की तैयारी, सीएम मोहन यादव ने उद्योगपतियों के साथ किया 'निवेश संवाद', वन-टू-वन बैठकों में दिए प्लग एंड प्ले मॉडल और सिंगल विंडो क्लीयरेंस के ऑफर।

सुधीर दंडोतिया, सजल रघुवंशी

CM Mohan Yadav Meets Gujarat Industrialists Ahmedabad: मध्य प्रदेश को देश का अग्रणी निवेश और विनिर्माण केंद्र बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 12 अगस्त को गुजरात की आर्थिक राजधानी अहमदाबाद में देश के प्रमुख औद्योगिक समूहों और निवेशकों के साथ एक उच्चस्तरीय 'निवेश संवाद' करेंगे ।

अहमदाबाद स्थित ताज स्काईलाइन में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गुजरात के मजबूत औद्योगिक तंत्र के साथ मध्यप्रदेश के रणनीतिक संबंधों को और सशक्त बनाना तथा राज्य में नए निवेश प्रस्तावों को धरातल पर उतारना है।

उद्योगपतियों के साथ मुख्यमंत्री की 'वन-टू-वन' बैठकें

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुजरात और देश के प्रमुख उद्योगपतियों के साथ व्यक्तिगत बैठकें की। इन बैठकों में उन्होंने निवेशकों को मध्यप्रदेश सरकार की उद्योग-अनुकूल नीतियों, सस्ती और पर्याप्त भूमि, मजबूत बुनियादी ढांचे तथा राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाली विभिन्न रियायतों के बारे में सीधे जानकारी दी जायेगी । मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार निवेशकों की हर जरूरत को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने और उनके प्रोजेक्ट्स को शीघ्र धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध है।

इन उभरते क्षेत्रों पर रहेगा मुख्य फोकस

निवेश संवाद में मध्य प्रदेश में मौजूद निवेश की असीम संभावनाओं पर एक विस्तृत प्रस्तुति दी गई। सरकार ने विशेष रूप से नवीनतम एवं उच्च तकनीक (इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सेमीकंडक्टर), ऊर्जा एवं विनिर्माण को लेकर गुजरात के उद्योग जगत को आमंत्रित करेंगे।

'सिंगल विंडो क्लीयरेंस' और 'प्लग एंड प्ले' मॉडल

मध्यप्रदेश सरकार ने निवेशकों को लुभाने के लिए अपने प्रशासनिक सुधारों को रेखांकित किया:

  • सिंगल विंडो क्लीयरेंस सिस्टम: उद्योग लगाने के लिए सभी आवश्यक स्वीकृतियां एक ही स्थान से त्वरित गति से दी जाएंगी।

  • प्लग एंड प्ले अधोसंरचना: उद्योगपतियों को तैयार बुनियादी ढांचा मिलेगा ताकि वे बिना किसी देरी के अपना उत्पादन शुरू कर सकें।

दो राज्यों का औद्योगिक सहयोग देगा नए रोजगार को गति

गुजरात देश का प्रमुख औद्योगिक केंद्र है। ऐसे में मध्यप्रदेश सरकार का यह सीधा संवाद दोनों राज्यों के बीच औद्योगिक सहयोग को एक नई ऊंचाई देगा। इससे न केवल मध्यप्रदेश में भारी-भरकम पूंजी निवेश आएगा, बल्कि राज्य के युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर नए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर पैदा होंगे।

JPC को भेजा गया FCRA बिल, सदन में हंगामे के बीच सरकार का विपक्ष पर आरोप, कहा- देश में फैलाया जा रहा झूठ

कैश कहां से आया? जवाब नहीं दे पाए जस्टिस यशवंत वर्मा, जांच कमेटी की रिपोर्ट लेकसभा में पेश

पैगाम रहमत-ए-आलम अभियान: 16 से 26 अगस्त तक 17 राज्यों के 1,000 स्थानों पर होंगे जागरूकता कार्यक्रम

आज की ताजा खबर 12 अगस्त LIVE: FCRA पर JPC का प्रस्ताव पास, लोकसभा में हुआ स्वीकार

अयोध्या एयरपोर्ट से गुप्त गाड़ियों में ले जाए गए उम्मीदवार, जानें राम मंदिर CEO की रेस में कौन-कौन हैं शामिल