प्रदर्शन कर रहे युवा (फोटो सोर्स- नवभारत) 
भोपाल

भोपाल में राज्यव्यापी प्रदर्शन: नीट पेपर लीक और बेरोजगारी के खिलाफ युवाओं ने भरी हुंकार, छावनी बना नीलम पार्क

NEET Paper Leak Protest : नीट पेपर लीक और बेरोजगारी के खिलाफ भोपाल के नीलम पार्क में युवाओं ने राज्यव्यापी प्रदर्शन किया। हजारों छात्र भर्ती, जांच और शिक्षा व्यवस्था सुधार की मांग को लेकर जुटे हैं।

प्रीतेश जैन

Bhopal Youth Protest: नीट पेपर लीक मामले, बेरोजगारी और भर्ती प्रक्रिया में देरी के विरोध में गुरुवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में युवाओं का बड़ा प्रदर्शन हो रहा है। 'मूवमेंट अगेंस्ट अनएम्प्लॉयमेंट' के बैनर तले आयोजित राज्यव्यापी आंदोलन में प्रदेशभर से छात्र, युवा और नर्सिंग छात्र बड़ी संख्या में नीलम पार्क पहुंच रहे हैं। प्रदर्शनकारी परीक्षा व्यवस्था में सुधार, युवाओं को रोजगार और विभिन्न मांगों को लेकर आवाज बुलंद कर रहे हैं।

प्रदर्शन कर रहे युवाओं ने नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की। उनका कहना है कि प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता बनाए रखना जरूरी है, ताकि मेहनत करने वाले छात्रों के साथ अन्याय न हो।

युवाओं पर पुलिस की कार्रवाई का विरोध

प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर हुई पुलिस कार्रवाई का भी विरोध किया। उन्होंने इस मामले की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई।

बेरोजगारी और खाली पदों को लेकर सरकार के खिलाफ नाराजगी

युवा संगठनों ने प्रदेश और देश में बढ़ती बेरोजगारी का मुद्दा भी उठाया। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि सरकारी विभागों में लंबे समय से खाली पड़े पदों पर जल्द से जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाए। युवाओं ने रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की मांग की।

नर्सिंग फर्जीवाड़े और शिक्षा व्यवस्था पर भी सवाल

प्रदर्शन में मध्य प्रदेश के चर्चित नर्सिंग कॉलेज फर्जीवाड़े का मुद्दा भी उठाया गया। युवाओं ने मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इसके साथ ही सरकारी स्कूलों को बंद किए जाने के फैसले का विरोध करते हुए शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की गई।

नीलम पार्क बना पुलिस छावनी

बड़े स्तर पर आयोजित प्रदर्शन को देखते हुए भोपाल जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए। नीलम पार्क और आसपास के क्षेत्रों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग की गई और अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रशासन का कहना है कि प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से हो, इसके लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है।

अखिलेश के दावे इमरान मसूद का जवाब, बोले- राहुल गांधी और BJP के बीच असली लड़ाई, बाकी सब सहयोगी

जापान दौरे पर पीयूष गोयल का मेगा निवेश मिशन, टोयोटा-SMBC समेत दिग्गज कंपनियों से भारत में निवेश पर बड़ी चर्चा

Explainer: जिनपिंग के भारत आने पर क्यों छाया सस्पेंस? पहले भी दे चुके हैं धोखा, इस बार क्या है बीजिंग का इरादा

JPSC भर्ती घोटाले का सबसे बड़ा खुलासा! 12 लाख में बिकती थीं CDPO सीटें, CID के सामने अभय तिवारी का कबूलनामा

इत्र कारोबारियों की चमकी किस्मत! रेलवे ने हटाया सालों पुराना बैन, अब देशभर में महकेगी खुशबू