पुलिस आरक्षक ने हाथ जोड़कर परिवार से अपील की (फोटो सोर्स- नवभारत)
भोपाल

भोपाल में स्कूटी पर सवार थे 5 लोग, आरक्षक ने हाथ जोड़कर कहा- अपनी और परिवार की सुरक्षा का रखें ध्यान’

Bhopal Police News : भोपाल में सड़क सुरक्षा अभियान के दौरान एक स्कूटी पर पांच सवारियों को देखकर आरक्षक हेमंत सिंह चौहान ने चालान काटने के बजाय हाथ जोड़कर परिवार को सुरक्षित सफर की सलाह दी।

प्रीतेश जैन

Bhopal Traffic Police Road Safety: सड़क सुरक्षा अभियान के दौरान भोपाल पुलिस की संवेदनशील कार्यशैली का एक प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राजधानी में पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष वाहन चेकिंग अभियान के दौरान लाल परेड मैदान के सामने लगाए गए चेकिंग पॉइंट पर स्कूटी पर एक ही परिवार के पांच सदस्य सवार मिले। नियमों का उल्लंघन स्पष्ट होने के बावजूद मौके पर मौजूद आरक्षक हेमंत सिंह चौहान ने चालान काटने या सख्ती दिखाने के बजाय जागरूकता और समझाइश का रास्ता चुना।

चेकिंग के दौरान जैसे ही आरक्षक हेमंत सिंह चौहान की नजर स्कूटी पर बैठे पांच लोगों पर पड़ी, उन्होंने वाहन को सुरक्षित तरीके से रुकवाया। इसके बाद उन्होंने वाहन चालक के सामने हाथ जोड़कर विनम्रता से कहा कि अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा का ध्यान रखें। उन्होंने समझाया कि एक दोपहिया वाहन पर इतने लोगों का सफर करना बेहद जोखिम भरा है और किसी भी दुर्घटना की स्थिति में पूरे परिवार की जान खतरे में पड़ सकती है।

सुविधा से ज्यादा सुरक्षा को प्राथमिकता दें

आरक्षक ने चालक से कहा, "जितने लोग आपकी स्कूटी पर बैठे हैं, उतने तो एक फोर व्हीलर में बैठते हैं। कृपया अपनी सुविधा से ज्यादा अपने परिवार की सुरक्षा को प्राथमिकता दें।" पुलिसकर्मी के इस व्यवहार ने वहां मौजूद लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। लोगों ने भी माना कि नियमों का पालन कराने का यह तरीका ज्यादा प्रभावी और मानवीय है।

लोगों ने की पुलिस आरक्षक की तारीफ

प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस के इस व्यवहार की सराहना करते हुए कहा कि केवल जुर्माना लगाने से ज्यादा जरूरी लोगों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता पैदा करना है। कई लोगों ने आरक्षक की संवेदनशीलता की प्रशंसा करते हुए इसे पुलिस की सकारात्मक छवि का उदाहरण बताया।

ये भी पढ़ें : दतिया हार पर बीजेपी का मंथन: आज सीएम हाउस में समीक्षा बैठक, भितरघातियों पर हो सकती है बड़ी कार्रवाई

सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान

भोपाल पुलिस इन दिनों सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चला रही है। अभियान का उद्देश्य केवल यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करना नहीं, बल्कि लोगों को सुरक्षित यात्रा के लिए प्रेरित करना भी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यातायात नियम किसी औपचारिकता के लिए नहीं बनाए गए हैं, बल्कि हर नागरिक और उसके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हैं। ऐसे में सभी वाहन चालकों को नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित सफर करना चाहिए, ताकि सड़क हादसों में होने वाले नुकसान को कम किया जा सके।

आज की ताजा खबर 11 अगस्त LIVE: भाजपा ने छात्रों के समर्थन में आज झारखंड बंद का आह्वान किया

चर्चा से भाग रहा है विपक्ष जंतर-मंतर और राम मंदिर विवाद पर लोकसभा-राज्यसभा ठप, जानिए संसद में आज क्या-क्या हुआ

PM मोदी से मिले सुप्रिया सुले और NCP-SP के 8 सांसद, 15 मिनट की मुलाकात में उठे महाराष्ट्र के 8 अहम मुद्दे

संसद में विपक्ष हंगामे के बीच NDA का मंगल मिलन, PM मोदी और सांसदों ने लहराया तिरंगा, एकता का दिया संदेश

पुडुचेरी क्रिकेट विवाद में नया मोड़, अंडर-19 कोच एस वेंकटरमण के खिलाफ FIR दर्ज