शिक्षक भर्ती अभ्यार्थियों ने रोका सीएम का काफिला (सोर्स- सोशल मीडिया)
भोपाल

भोपाल: अभ्यर्थियों ने रोका CM मोहन यादव और शिवराज सिंह का काफिला; शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की रखी मांग

Teacher Recruitment Protest Bhopal: शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का बड़ा आंदोलन, नीलम पार्क में भूख हड़ताल के बीच अभ्यर्थियों ने सीएम और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का काफिला रोककर सौंपा ज्ञापन।

सुधीर दंडोतिया, सजल रघुवंशी

Bhopal Teacher Recruitment Protest: मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती के पद बढ़ाने और नियुक्ति की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। भोपाल के नीलम पार्क में लंबे समय से धरना और भूख हड़ताल कर रहे अभ्यर्थियों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का काफिला रोककर अपनी मांगों से जुड़ा ज्ञापन सौंपा। अभ्यर्थियों ने सरकार से जल्द निर्णय लेने की मांग की।

वर्ग-2 और वर्ग-3 शिक्षक भर्ती 2025 के अभ्यर्थी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के काफिले के सामने पहुंच गए। बरखेड़ी के पास अभ्यर्थियों ने काफिला रोककर पदवृद्धि की मांग मुख्यमंत्री के सामने रखी और ज्ञापन सौंपा। अभ्यर्थियों का कहना है कि शिक्षक भर्ती में अधिक पद स्वीकृत किए जाएं, ताकि पात्र अभ्यर्थियों को नियुक्ति का अवसर मिल सके। नीलम पार्क में 21 अगस्त से अनिश्चितकालीन आंदोलन चल रहा है और कई अभ्यर्थी भूख हड़ताल पर भी बैठे हैं।

वर्ग-1 के अभ्यर्थियों ने शिवराज सिंह चौहान को भी सौंपा ज्ञापन

वहीं, वर्ग-1 चयन परीक्षा 2023 के अभ्यर्थियों ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का नीलम पार्क के पास काफिला रोककर ज्ञापन सौंपा। अभ्यर्थियों ने कहा कि यह भर्ती उनके कार्यकाल के दौरान शुरू हुई थी, इसलिए उन्हें उनकी मांग पर ध्यान देना चाहिए। अभ्यर्थी पिछले तीन साल से पद बढ़ाने और दूसरी काउंसलिंग की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। नीलम पार्क में वर्ग-1 के अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल भी जारी है।

8720 पदों में से सिर्फ 2901 पर नियुक्ति, 5819 पद खाली

अभ्यर्थियों के अनुसार उच्च माध्यमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा 2023 में कुल 8720 पद स्वीकृत और विज्ञापित किए गए थे। पहली काउंसलिंग में केवल 2901 पदों पर नियुक्ति हुई, जबकि 5819 पदों पर अब तक काउंसलिंग नहीं हुई है। अभ्यर्थियों का कहना है कि इन पदों पर दूसरी काउंसलिंग कराकर नियुक्ति की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाए।

आंदोलन में कांग्रेस के बाद अब सीजेपी की एंट्री

आंदोलन को अब राजनीतिक समर्थन भी मिलने लगा है। कांग्रेस के बाद सीजेपी की एंट्री हुई है। अभिजीत दिपके ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा कि अभ्यर्थियों का संघर्ष और उनकी तकलीफ अच्छी तरह समझी जा रही है। उन्होंने कहा कि सीजेपी की टीम जमीन पर लगातार अपडेट ले रही है। दूसरी ओर, अभ्यर्थियों ने बारिश और असुविधाओं के बावजूद आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है।

Delhi CJP Protest LIVE: स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, CJP के थाने पहुंचते ही एक्शन

Teachers' Day 2026: क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन की 8 खास बातें

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने बुलंदशहर से दबोचा, SC-ST एक्ट के तहत दर्ज है FIR

घूम-घूम कर जहर उगलने वाले स्वतंत्र भारद्वाज पर जिन धाराओं में FIR, उनमें कितनी सजा का है प्रावधान? Explained

पेंगुइन से विवाद के बाद अब हार्परकॉलिन्स छापेगी सोनिया गांधी की किताब, रिलीज डेट में नहीं हुआ बदलाव, कब आएगी?