स्कूली बस दुर्घटनाग्रस्त फोटो सोर्स- नवभारत
भोपाल

भोपाल में बच्चों से भरी स्कूल बस बेकाबू होकर डिवाइडर पर चढ़ी, 2 बच्चे गंभीर रूप से घायल, नशे में था ड्राइवर

Bhopal School Bus Accident : भोपाल के VIP रोड पर लिटिल एंजेल स्कूल की बस डिवाइडर पर चढ़ गई। बस हादसे में दो बच्चों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है। बस के ड्राइवर के नशे में होने की खबर है।

सुधीर दंडोतिया, प्रीतेश जैन

Highlights:

  • राजधानी भोपाल के VIP रोड पर लिटिल एंजेल स्कूल की बस हुई हादसे का शिकार।

  • कोहेफिजा चौराहे के पास डिवाइडर और रेलिंग पर चढ़ी स्कूली बस।

  • बस हादसे में स्कूली बच्चे और टीचर के घायल होने की खबर।

  • कुछ बच्चों के गंभीर रूप से घायल होने की भी है सूचना।

  • बस ड्राइवर पर नशे की हालत में होने की खबर।

Bhopal School Bus Accident : राजधानी भोपाल के VIP रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे के पास शनिवार को लिटिल एंजेल स्कूल की एक बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर और रेलिंग पर चढ़ गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक बेकाबू होने से पहले बस ने दो मोटरसाइकिलों और दो कारों को भी टक्कर मारी। हादसे में दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि बस में सवार करीब 20 से 30 अन्य बच्चों और एक शिक्षिका को मामूली चोटें आई हैं।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल बच्चों को तत्काल इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल पहुंचाया गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, दो बच्चों को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि अन्य बच्चों और शिक्षिका को मामूली चोटें लगी हैं। घायलों का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

दो बाइक और दो कारों को भी मारी टक्कर

बस हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि स्कूल बस कोहेफिजा चौराहे के पास अनियंत्रित हो गई। डिवाइडर और रेलिंग से टकराने से पहले बस ने सड़क पर चल रही दो मोटरसाइकिलों और दो कारों को टक्कर मारी। इसके बाद बस डिवाइडर और रेलिंग पर चढ़ गई। हादसे में वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है।

चालक के नशे में होने की आशंका

राजधानी भोपाल में हुए इस हादसे को लेकर शुरुआती जानकारी में बस चालक के कथित तौर पर नशे की हालत में होने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। चालक की स्थिति और हादसे के कारणों की जांच के बाद ही इस संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। इधर हादसे के बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा भी देखने को मिला।

पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची

घटना की सूचना मिलते ही कोहेफिजा थाना पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गईं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की और दुर्घटनाग्रस्त बस के आसपास यातायात नियंत्रित कराया। फिलहाल पुलिस हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Delimitation Bill Live: परिसीमन बिल पर अब तक क्या हुआ? आज क्या होगा, संसद में कब आएगा नया बिल?

Delimitation Bill: संसद सत्र से पहले PM मोदी की दो टूक, महिला आरक्षण बिल पर पीछे नहीं हटेगी सरकार

भारत में 50 साल बाद हो रहा परिसीमन; जानें अब तक कितनी बार हुआ डिलिमिटेशन, कब-कब बढ़ीं लोकसभा की सीटें

संसद विशेष सत्र 30 नवंबर: परिसीमन विधेयक पर क्या है मोदी सरकार की रणनीति?

परिसीमन विधेयक पर विपक्ष की प्रेस कॉन्फ्रेंस, खरगे ने डिलिमिटेशन को लोकतंत्र पर बड़ा खतरा बताया