ख्याति जैन (फोटो सोर्स- नवभारत) 
भोपाल

भोपाल में 18 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध मौत पर सवाल: 24 दिन बाद भी FIR दर्ज नहीं, परिजन ने जताई हत्या की आशंका

Bhopal Suspicious Death Case: भोपाल के अशोका गार्डन में 18 वर्षीय छात्रा ख्याति जैन की संदिग्ध मौत के मामले में 24 दिन बाद भी FIR नहीं हुई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस पर आरोप लगाए हैं।

प्रीतेश जैन

Bhopal Khayati Jain Death Case: राजधानी भोपाल के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में 18 वर्षीय छात्रा ख्याति जैन की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत अब गंभीर सवालों के घेरे में है। घटना को 24 दिन बीत जाने के बावजूद अब तक पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है, जिससे परिजनों में नाराजगी और आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

मृतका की मां वर्षा जैन लगातार थाने से लेकर पुलिस कमिश्नर कार्यालय तक शिकायतें देकर बेटी की मौत की निष्पक्ष जांच और हत्या का मामला दर्ज करने की मांग कर रही हैं। वहीं पुलिस फिलहाल विसरा रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

आखिरी मैसेज और परिजनों के गंभीर आरोप

परिजनों के अनुसार छात्रा प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। घटना से पहले उसका आखिरी मैसेज सामने आया है, जिसमें उसने लिखा था कि 'मां आपने मेरी जान ले ही ली।' इस मैसेज को लेकर मामले ने और गंभीर मोड़ ले लिया है।

मां ने लगाया हत्या का आरोप

मां वर्षा जैन का आरोप है कि पुलिस मामले को आत्महत्या के रूप में देखने की कोशिश कर रही है, जबकि घटनास्थल की परिस्थितियां और उपलब्ध सबूत हत्या की ओर इशारा करते हैं। उन्होंने इस मामले की तुलना भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा केस से करते हुए कहा कि शुरुआती स्तर पर वहां भी कई सवाल उठे थे।

जांच पर उठ रहे सवाल

परिजनों का कहना है कि कई बार आवेदन देने के बावजूद पुलिस ने अब तक गंभीरता से कार्रवाई नहीं की है। उनका आरोप है कि घटना के समय छात्रा के साथ मौजूद रहे उसके बॉयफ्रेंड के बयान तक दर्ज नहीं किए गए हैं, जिससे जांच अधूरी दिखाई दे रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में विसरा रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी उठे सवाल

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई अहम तथ्य सामने आए हैं, जिनमें बताया गया है कि छात्रा ने मौत से लगभग 24 घंटे पहले भोजन नहीं किया था। इसके अलावा उसकी बाईं कलाई पर कट के दो निशान पाए गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, पोस्टमॉर्टम के समय शव करीब 24 घंटे पुराना था। इन तथ्यों के आधार पर परिजन घटना को संदिग्ध मानते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग कर रहे हैं।

मां की गुहार

मां वर्षा जैन का कहना है कि वह लगातार अधिकारियों के चक्कर लगा रही हैं, लेकिन अब तक न तो एफआईआर दर्ज हुई है और न ही जांच में कोई ठोस प्रगति हुई है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की मांग की है ताकि छात्रा की मौत की असली वजह सामने आ सके।

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी