जीतू पटवारी (सोर्स- सोशल मीडिया) 
भोपाल

भोपाल में जीतू पटवारी का महा-ऐलान; हर पंचायत में तैनात होंगे 5 'किसान न्याय योद्धा'

Congress Kisan Nyay Yodha: भोपाल में किसान कांग्रेस की बैठक, हर पंचायत में नियुक्त होंगे 5 'किसान न्याय योद्धा'; जीतू पटवारी ने पदाधिकारियों को दी शत-प्रतिशत जवाबदेही की चेतावनी।

सजल रघुवंशी

Jitu Patwari Big Announcement: मध्य प्रदेश किसान कांग्रेस की महत्वपूर्ण प्रदेश कार्यकारिणी बैठक सोमवार को भोपाल स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय इंदिरा भवन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी मौजूद रहे।

बैठक में संगठन को अधिक मजबूत, सक्रिय और गांव-गांव तक विस्तार देने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इस दौरान किसान कांग्रेस की नई प्रदेश कार्यकारिणी की भी घोषणा की गई।

हर पंचायत में नियुक्त होंगे पांच किसान न्याय योद्धा

बैठक का सबसे अहम निर्णय किसान न्याय योद्धा अभियान की शुरुआत रहा। अभियान के तहत प्रदेश की प्रत्येक पंचायत और गांव में पांच-पांच किसान न्याय योद्धा नियुक्त किए जाएंगे। इनकी जिम्मेदारी किसानों की समस्याओं को संगठन और प्रशासन तक पहुंचाना, किसान हितों की रक्षा करना तथा गांव स्तर पर संगठन को मजबूत बनाना होगी। कांग्रेस का मानना है कि इस पहल से किसानों की समस्याओं का समाधान जमीनी स्तर पर अधिक प्रभावी तरीके से हो सकेगा और संगठन की पहुंच ग्रामीण क्षेत्रों तक और मजबूत होगी।

सोशल मीडिया के जरिए गांव-गांव तक पहुंचेगी किसानों की आवाज

बैठक में किसान कांग्रेस की गतिविधियों और किसान हितों से जुड़े मुद्दों को सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक स्तर पर प्रसारित करने की रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा की गई। नेताओं ने कहा कि डिजिटल माध्यमों का प्रभावी उपयोग कर किसानों की आवाज प्रदेश के हर गांव तक पहुंचाई जाएगी। साथ ही संगठन के कार्यों और आंदोलनों की जानकारी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए अधिक लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।

'जवाबदेही और संगठन विस्तार सबसे बड़ी प्राथमिकता'

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि यह माह संगठन को शत-प्रतिशत पूर्ण करने का है। उन्होंने सभी जिला और ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों से प्रत्येक गांव में किसान न्याय योद्धा तैयार करने और संगठन का विस्तार करने का आह्वान किया।

जीतू पटवारी ने कहा कि संगठन में जवाबदेही सर्वोपरि होगी और पदाधिकारियों के कार्यों की नियमित समीक्षा की जाएगी। प्रदर्शन के आधार पर आवश्यक संगठनात्मक निर्णय लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन और जमीनी स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं के माध्यम से ही किसानों के अधिकारों की प्रभावी लड़ाई लड़ी जा सकती है।

https://youtu.be/AclS2gJ_Xdk?si=QAorMrkcqLT7M6jy

UPSC Centenary: PM नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट-सिक्का, कैप्टन स्मित की बहादुरी का किया जिक्र

कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? कभी परिवार के टेक्सटाइल बिजनेस में बनाने वाले थे करियर, सब छोड़कर बन गए पायलट

फॉर्म 6 के बाद अब फॉर्म 7 पर रार! SIR पर कांग्रेस नेताओं का ताबड़तोड़ प्रहार, क्या बोल गए डीके शिवकुमार ?

Captain Smit Machchhar: PM नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित की बहादुरी को सराहा, पत्नी और माता-पिता से की बात

नीतीश पर CWC में बहस पर सोनिया गांधी की दो टूक, 9 साल बाद लौटेंगे शंकरसिंह वाघेला? कांग्रेस में सियासत तेज