भोपाल में किसानों ने किया बड़ा दावा (सोर्स- नवभारत लाइव) 
भोपाल

"चुनाव में इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा.." आज भोपाल पहुंचेंगे 25 से 30 हजार किसान; प्रदर्शनकारियों का बड़ा दावा

Bhopal Farmers Protest: भोपाल में किसान आंदोलन दूसरे दिन भी जारी, रातभर सड़क पर डटे रहे किसान, कृषि मंत्री से वार्ता रही बेनतीजा, 25-30 हजार किसानों के जुटने का दावा।

सजल रघुवंशी

Kisan Andolan Bhopal Update: न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर मूंग खरीदी की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन राजधानी भोपाल में दूसरे दिन भी जारी है। किसान पूरी रात होशंगाबाद रोड पर सड़क पर ही डटे रहे। सीएम हाउस की ओर कूच कर रहे किसानों को पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया, जिसके बाद किसान वहीं धरने पर बैठ गए। किसान अपनी जगह से हटने को तैयार नहीं हैं।

हालांकि, देर रात कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना से किसान प्रतिनिधियों की बातचीत हुई, लेकिन बैठक बेनतीजा रही और कोई ठोस निर्णय नहीं निकल सका। इसके बाद किसानों ने आंदोलन जारी रखने का ऐलान कर दिया।

आने वाले चुनाव में इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा- प्रदर्शनकारी किसान

किसानों ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पर भी नाराजगी जताई। उनका कहना है कि किसानों की समस्याओं की लगातार अनदेखी की जा रही है। आंदोलनकारी किसानों ने चेतावनी देते हुए कहा कि जैसे आज हमें भोपाल में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है, वैसे ही चुनाव के समय सरकार के नेताओं को गांवों में नहीं घुसने दिया जाएगा। आने वाले चुनाव में सरकार को इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा।

25 से 30 हजार किसान पहुंचेंगे राजधानी भोपाल

सुबह के समय आंदोलन स्थल पर रात की तुलना में किसानों की संख्या कुछ कम दिखाई दी, लेकिन किसान नेताओं का दावा है कि दिन चढ़ने के साथ प्रदेशभर से 25 से 30 हजार किसान, जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल होंगी, भोपाल पहुंचेंगी।

आंदोलन स्थल पर भारी पुलिस बल तैना

फिलहाल आंदोलन स्थल पर पुलिस बल तैनात है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है, जबकि किसानों ने स्पष्ट कर दिया है कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। बता दें कि, संयुक्त किसान मोर्चा और किसान महापंचायत के नेतृत्व में चल रहे इस आंदोलन में बुधवार को मध्य प्रदेश के 55 जिलों से हजारों किसानों और बड़ी संख्या में महिलाओं के शामिल होने का दावा किया गया है। किसान संगठनों ने स्पष्ट कर दिया है कि 100 प्रतिशत मूंग खरीदी के आदेश जारी होने तक आंदोलन वापस नहीं लिया जाएगा।

https://youtu.be/6BBHwZtI170?si=MOx-kQCzV9eLWEmf

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल

भ्रम न फैलाएं...राष्ट्रगान विवाद पर सतीश महाना की सफाई, अनादर के आरोपों को बताया बेबुनियाद

जिस सस्ते रॉकेट लॉन्च पर भारत को था गर्व, नई स्टडी ने खोल दी पोल? जानिए क्या है पूरा मामला