IPS अफसर सिमाला प्रसाद (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
भोपाल

भोपाल की DIG सिमाला प्रसाद फिर दिखेंगी सिल्वर स्क्रीन पर, 'द नर्मदा स्टोरी' में निभाई अहम भूमिका, ट्रेलर रिलीज

IPS Officer In Bollywood: भोपाल की DIG सिमाला प्रसाद जल्द ही फिल्म 'द नर्मदा स्टोरी' में नजर आएंगी। IPS अधिकारी और अभिनेत्री सिमाला प्रसाद की नई फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें वह SI बनी हैं।

प्रीतेश जैन

IPS Simala Prasad Film: मध्य प्रदेश कैडर की वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी और वर्तमान में भोपाल में डीआईजी पद पर पदस्थ सिमाला प्रसाद एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं। अपनी पुलिस सेवा के साथ-साथ अभिनय के लिए भी पहचान बना चुकी सिमाला प्रसाद आगामी फिल्म 'द नर्मदा स्टोरी' में लीड रोल निभाती दिखाई देंगी। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और इसे लेकर चर्चा तेज हो गई है।

खाकी वर्दी में कानून व्यवस्था संभालने वाली एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का फिल्मों में अभिनय करना अपने आप में अनोखी बात है। इसी वजह से सिमाला प्रसाद को कई लोग 'लेडी सिंघम' के नाम से भी जानते हैं।

कौन हैं सिमाला प्रसाद?

सिमाला प्रसाद मध्य प्रदेश के पूर्व आईएएस अधिकारी और पूर्व सांसद भागीरथ प्रसाद तथा प्रसिद्ध साहित्यकार मेहरुन्निसा परवेज की बेटी हैं। उन्होंने यूपीएससी परीक्षा पहले ही प्रयास में उत्तीर्ण की और ऑल इंडिया 51वीं रैंक हासिल कर भारतीय पुलिस सेवा में चयनित हुईं। वे इंदौर में सीएसपी विजय नगर और एएसपी ईस्ट सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुकी हैं।

सिमाला प्रसाद

क्राइम थ्रिलर है 'द नर्मदा स्टोरी'

'द नर्मदा स्टोरी' एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जो मध्य प्रदेश में अपराध और न्याय की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म में एक आदिवासी महिला के संघर्ष और न्याय की लड़ाई को दिखाया गया है। सिमाला प्रसाद इसमें एक सब-इंस्पेक्टर की भूमिका निभा रही हैं।

कॉलेज के दिनों से अभिनय का शौक

सिमाला प्रसाद ने किसी पेशेवर अभिनय संस्थान से प्रशिक्षण नहीं लिया है, लेकिन कॉलेज के दिनों में वे थिएटर से जुड़ी रहीं। अभिनय में रुचि होने के कारण उन्होंने फिल्मों के प्रोजेक्ट एक्सेप्ट किए। उनका मानना है कि सिनेमा सामाजिक जागरुकता का प्रभावी माध्यम है और इसके जरिए महत्वपूर्ण संदेश लोगों तक पहुंचाए जा सकते हैं।

2016 में किया था बॉलीवुड डेब्यू

सिमाला प्रसाद ने साल 2016 में Alif से बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा था। इसके बाद वे साल 2019 में Nakkash में नजर आईं। इन फिल्मों में उनके अभिनय को सराहा गया था। अब 'द नर्मदा स्टोरी' के जरिए वह एक बार फिर दर्शकों के बीच पहुंचने जा रही हैं। फिल्म में उनके साथ रघुबीर यादव, मुकेश तिवारी और अंजली पाटिल जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

सहारनपुर मस्जिद पर गरमाई सियासत, मायावती ने बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग की, कहा- तुरंत रोके कार्रवाई

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट

शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन को नमन, योगी-गडकरी समेत कई नेताओं ने दी शिक्षकों को शुभकामनाएं

केन्या ने टाटा केमिकल्स से तोड़ा नाता, 100 साल पुराना समझौता रद्द, शेयर बाजार पर असर, कहा- किसी के गुलाम नहीं