पुलिस मुख्यालय, सोर्स सोशल मीडिया  
भोपाल

Bhopal Crime: राजधानी भोपाल में सुरक्षित नहीं महिलाये, महिलाओ से लूट और हमलो ने पुलिस सुरक्षा पर उठाये सवाल

Nishatpura Police Robbery Case: भोपाल में दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला पर हमला कर लूट: पत्थर से सिर कुचला, कान से बाली नोची, हालत गंभीर, घायल महिला का इलाज जारी।

सुधीर दंडोतिया

Bhopal Senior Citizen Safety News: राजधानी के करोंद इलाके में दिनदहाड़े एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। एक आरोपी ने घर में घुसकर 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला पर जानलेवा हमला कर लूटपाट की। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, महिला का अस्पताल में इलाज जारी है। घटना बीते दिन सुबह करीब 8 से 9 बजे के बीच की बताई जा रही है। पीड़िता शैल कुमारी मिश्रा (65) अपने घर में अकेली थीं, जो करोंद स्थित राजीव मेमोरियल स्कूल के पास है। आरोपी अचानक घर में घुसा मुंह दबाकर महिला को अंदर घसीटा, दरवाजे बंद कर दिए, जिससे वह मदद के लिए चिल्ला नहीं सकीं और पूजा कक्ष में ले जाकर पत्थर से हमला कर दिया। आरोपी महिला को खींचते हुए घर के पूजा कक्ष में ले गया था। हवन के लिए रखे पत्थर/ब्लॉक से चेहरे और सिर पर लगातार वार किए। विरोध करने पर आरोपी और हिंसक हो गया।

लगातार हमलों से महिला बेसुध होकर गिर पड़ीं।

महिला के बेहोश होते ही आरोपी ने महिला के कान से सोने की बाली नोच ली जिससे महिला का कान भी कट गया, साथ ही गले की सोने की चेन भी निकाली। अन्य सामान की जानकारी महिला के होश में आने के बाद ही स्पष्ट होगी।

पुलिस का क्या कहना है ?

पुलिस के अनुसार पीड़िता के पति देवेंद्र मिश्रा पुलिस विभाग में ASI थे जिनका 2014 में निधन हो चुका है। उनका बेटा काशीनाथ मिश्रा वर्तमान में SAF में आरक्षक है, यानी आरोपी ने सीधे POLICE परिवार को ही निशाना बनाया है। हमले में महिला को सिर में गहरी चोट, आंख के ऊपर गंभीर घाव और कमर में चोट आई है। महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां सिर की सर्जरी की तैयारी चल रही है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें महिला खून से लथपथ हालत में नजर आ रही हैं।

पुलिस ने किया मामला दर्ज

निशातपुरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। प्रथम दृष्टया आरोपी मजदूर वर्ग से होने की आशंका जताई जा रही है।

सुरक्षा पर उठे सवाल

ये वारदात राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करती है- दिनदहाड़े घर में घुसकर इस तरह की हिंसक लूट, वो भी पुलिस परिवार को निशाना बनाकर, बेहद चिंताजनक है।

गांधीनगर में दिल्ली जैसा हादसा, स्लैब गिरने से मचा हड़कंप, मलबे में दबे 10 लोग; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Chidambaram vs PM Modi: दिमागी नक्सल कहे जाने पर चिदंबरम ने क्यों जताई खुशी? नाराज फूफा पर भी किया पलटवार

रांची में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरी जर्जर पानी टंकी, मलबे में दबे कई मजदूर; एक की मौत

INDIA गठबंधन की तरह विजय ने बनाया सेक्युलर सोशल जस्टिस विक्ट्री अलायंस, TVK समेत 4 पार्टियां हुईं शामिल

Muzaffarnagar Road Accident: रोडवेज बस ने बाइकों को मारी जोरदार टक्कर, 3 साल की बच्ची समेत 5 की मौत