भोपाल में बीजेपी कार्यालय के सामने यूथ कांग्रेस ने लगाया पोस्टर  फोटो सोर्स - सोशल मीडिया
भोपाल

Meta Poster War : भोपाल में BJP कार्यालय के सामने युवा कांग्रेस का पोस्टर वार, लिखा- 'मेटा बीजेपी का बेटा'

Bhopal Meta Poster War : भोपाल में बीजेपी कार्यालय के सामने युवा कांग्रेस ने ‘मेटा बीजेपी का बेटा’ पोस्टर लगाया। कांग्रेस नेताओं के सोशल मीडिया अकाउंट बंद करने को लेकर बीजेपी और मेटा पर निशाना साधा।

सुधीर दंडोतिया, शाजेब खान

Highlights :

  • भोपाल में बीजेपी कार्यालय के सामने युवा कांग्रेस ने लगाया पोस्टर।

  • युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंकित दुबे ने कार्यकर्ताओं के साथ लगवाया पोस्टर।

  • पोस्टर पर लिखा-'मेटा बीजेपी का बेटा'।

Meta Ka Beta Poster Controversy In MP : राजधानी भोपाल में एक बार फिर बीजेपी और कांग्रेस के बीच पोस्टर वार देखने को मिला है। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीजेपी प्रदेश कार्यालय के सामने एक पोस्टर लगाया है जिस पर 'मेटा बीजेपी का बेटा' स्लोगन लिखा गया है। इस पोस्टर के जरिए युवा कांग्रेस ने मेटा और बीजेपी पर निशाना साधते हुए सोशल मीडिया अकाउंट बंद किए जाने के मुद्दे पर विरोध दर्ज कराया है।

मेटा के दफ्तर में तोड़फोड़ के बाद भोपाल में विरोध

दरअसल मेटा के दफ्तर में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा की गई तोड़फोड़ के बाद अब भोपाल में भी विरोध प्रदर्शन का सिलसिला सामने आया है। बीजेपी कार्यालय के सामने लगाए गए पोस्टर में मेटा और बीजेपी के बीच संबंधों को लेकर निशाना साधा गया है।

जिलाध्यक्ष अंकित दुबे ने लगवाया पोस्टर

युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंकित दुबे ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर भोपाल में प्रदेश भाजपा कार्यालय के सामने गुजरने वाले ओवरब्रिज पर युवा कांग्रेस ने पोस्टर लगवाया। पोस्टर सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में इसे लेकर चर्चा शुरू हो गई है। सोशल मीडिया अकाउंट बंद किए जाने के आरोप और मेटा के दफ्तर में हुई तोड़फोड़ के बाद अब भोपाल में पोस्टर के जरिए राजनीतिक विरोध दर्ज कराया जा रहा है।

एमपी युवा कांग्रेस ने पोस्टर लगाने के वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर किया है जिसमें लिखा 'भोपाल बीजेपी कार्यालय के सामने यूथ कांग्रेस ने लगाया पोस्टर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंकित दुबे ने कार्यकर्ताओं के साथ लगवाया मेटा का बेटा स्लोगन वाला पोस्टर'।

बीजेपी के इशारे पर अकाउंट बंद करने का आरोप

युवा कांग्रेस का आरोप है कि बीजेपी के इशारे पर मेटा कांग्रेस नेताओं के सोशल मीडिया अकाउंट बंद कर रहा है। संगठन ने इसी मुद्दे को लेकर पोस्टर के जरिए अपना विरोध जताया है। हालांकि बीजेपी और मेटा की ओर से इन आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

भारत में खत्म हो रही गरीबी? वित्त मंत्री की LinkedIn पोस्ट में दावा, पिछले एक दशक में 50 करोड़ लोग निकले बाहर

भारत का Stealth Fighter Jet AMCA कौन बनाएगा? 3 कंपनियों की रेस, 2028 में पहली उड़ान का लक्ष्य

PM Balen Shah India Visit: भारत पहुंचे बालेन शाह, पीएम नरेंद्र मोदी ने गर्मजोशी से किया स्वागत, देखें तस्वीरें

Bisleri का पानी 2 बार टेस्ट में फेल, थर्ड पार्टी टेस्ट में सैंपल पास; अब सभी आरोपों पर बिसलेरी ने दी सफाई

भारत-नेपाल के रिश्तों को मिलेगी नई दिशा! हैदराबाद हाउस में PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय वार्ता शुरू