मोहन यादव और छुट्टी का आदेश (फोटो सोर्स- नवभारत डिजाइन) 
भोपाल

मध्य प्रदेश में बकरीद की छुट्टी बदली: अब 27 नहीं, 28 मई को बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर और बैंक

Bakrid Holiday Change: मध्य प्रदेश सरकार ने बकरीद की छुट्टी में बदलाव कर दिया है। पहले 27 मई को छुट्टी तय थी, लेकिन बकरीद 28 मई को होने के चलते अब 28 तारीख को सरकारी दफ्तर और बैंक बंद रहेंगे।

प्रीतेश जैन

Madhya Pradesh Bakrid Holiday: बकरीद की सरकारी छुट्टी को लेकर मध्यप्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब ईद उल जुहा की छुट्टी 27 मई की बजाय 28 मई को रहेगी। राज्य शासन ने सोमवार शाम इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। नए आदेश के अनुसार 27 मई को सभी सरकारी कार्यालय और बैंक खुले रहेंगे, जबकि 28 मई को अवकाश रहेगा।

सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश में छुट्टी की तारीख में संशोधन किया गया है। इससे पहले सरकार ने 27 मई को अवकाश घोषित किया था, लेकिन बाद में ईद का त्योहार 28 मई को होने की पुष्टि के बाद छुट्टी बदलने की मांग तेज हो गई थी।

मुख्यमंत्री से की थी मांग

बताया जा रहा है कि बैंकों की छुट्टी भी पहले 27 मई को तय की गई थी। इसे लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस मध्य प्रदेश ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से मांग की थी कि बैंक और वित्तीय संस्थानों का अवकाश वास्तविक त्योहार की तारीख यानी 28 मई को घोषित किया जाए। संगठन के कोऑर्डिनेटर वीके शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री मोहन यादव से आग्रह किया गया था कि नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के तहत घोषित अवकाश को संशोधित कर 28 मई किया जाए, ताकि बैंक कर्मचारी और अधिकारी धार्मिक पर्व को श्रद्धा और उत्साह के साथ मना सकें।

इन राज्यों में पहले ही बदल चुकी है छुट्टी की तारीख

गौरतलब है कि दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और गुजरात में सरकारों ने पहले घोषित अवकाश में बदलाव करते हुए 28 मई को छुट्टी घोषित कर दी है। इसी के बाद मध्यप्रदेश शासन ने भी संशोधित आदेश जारी कर दिए हैं। कर्मचारी संगठनों का कहना था कि त्योहार की वास्तविक तिथि पर अवकाश घोषित होना जरूरी है, ताकि सरकारी कार्यालयों, बैंकों और वित्तीय संस्थानों में कार्यरत कर्मचारी अपने परिवार के साथ त्योहार मना सकें। सरकार के इस फैसले के बाद कर्मचारियों और बैंक यूनियनों में संतोष देखा जा रहा है।

सौरव-आशुतोष को तिहाड़, अजिंक्य को जमानत, किस शर्त पर छूटे शिंदे, दिल्ली पुलिस ने बताई वजह

सौरव दास-आशुतोष रांका को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, तिहाड़ जेल भेजे गए, अजिंक्य बोले- सरकार की तानाशाही

एल. मुरुगन ने पीएम मोदी को सौंपा इस्तीफा, दिल्ली से लेकर तमिलनाडु तक मची हलचल, मंत्रिमंडल फेरबदल की चर्चा तेज

SIR पर सियासी संग्राम, राहुल के आरोपों का अमित शाह ने दिया जवाब, कहा- 2029 में करारी हार के लिए रहें तैयार

Weather Today: जम्मू-कश्मीर में गिरेंगे ओले, हिमाचल से राजस्थान तक भारी बारिश, तमिलनाडु में येलो अलर्ट जारी