अमूल दूध खरीदने वाले उपभोक्ताओं को अब ज्यादा कीमत चुकानी होगी फोटो सोर्स - सोशल मीडिया
भोपाल

Milk Price Hike : मध्यप्रदेश में महंगा हुआ अमूल दूध, गोल्ड 70 से 74 और फ्रेश 57 से 59 रुपए लीटर

Amul Milk Price Hike : एमपी में 12 नवंबर से अमूल दूध महंगा हो गया है। अमूल गोल्ड 74 रुपए और अमूल फ्रेश 59 रुपए लीटर मिलेगा। जानिए भोपाल और इंदौर में दूध की खपत।

सुधीर दंडोतिया, शाजेब खान

Highlights :

  • एमपी में 12 नवंबर से अमूल दूध की नई कीमतें लागू।

  • अमूल गोल्ड एक लीटर पैक 74 रुपए का हुआ।

  • अमूल फ्रेश की कीमत बढ़कर 59 रुपए प्रति लीटर।

Amul Milk New Rates in Madhya Pradesh : एमपी में अमूल दूध खरीदने वाले उपभोक्ताओं को अब ज्यादा कीमत चुकानी होगी। कंपनी ने दूध के दामों में 2 से 4 रुपए प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की है। नई कीमतें 12 नवंबर गुरुवार से लागू हो गई हैं। अमूल गोल्ड का एक लीटर पैक अब 70 रुपए की जगह 74 रुपए में मिलेगा जबकि अमूल फ्रेश की कीमत 57 रुपए से बढ़कर 59 रुपए हो गई है।

सप्लायर्स को दी गई नई कीमतों की जानकारी

जानकारी के मुताबिक अमूल की ओर से दूध की नई कीमतें लागू करने की सूचना सप्लायर्स को दे दी गई है। हालांकि सप्लायर्स को अभी लिखित आदेश नहीं मिले हैं। सप्लायर के मुताबिक गुरुवार से भोपाल सहित प्रदेश के अन्य शहरों में अमूल दूध नई कीमतों पर बेचा जाएगा।

प्रदेश में रोजाना साढ़े 4 लाख लीटर से ज्यादा खपत

मध्यप्रदेश में सांची के बाद अमूल दूध की सबसे ज्यादा खपत होती है। प्रदेश में रोजाना साढ़े 4 लाख लीटर से ज्यादा अमूल दूध की बिक्री होती है। इसमें सबसे ज्यादा खपत इंदौर में करीब सवा लाख लीटर है। वहीं भोपाल जिले, जबलपुर और ग्वालियर में प्रतिदिन 50 से 80 हजार लीटर के बीच अमूल दूध की बिक्री होती है।

भोपाल में खुले दूध की खपत ज्यादा

भोपाल जिले में पैक्ड दूध की तुलना में खुले दूध की बिक्री अधिक है। शहर में खुले दूध की रोजाना खपत करीब 6 से 8 लाख लीटर बताई गई है। पैकेट वाले दूध में सांची सबसे आगे है जिसकी औसतन 3 लाख लीटर प्रतिदिन बिक्री होती है। अमूल की खपत करीब 80 हजार लीटर रोजाना है। इसके अलावा सौरभ और श्रीधी ब्रांड के दूध की संयुक्त खपत करीब 1 लाख लीटर है। इनकी सप्लाई भोपाल शहर के साथ ग्रामीण इलाकों में भी होती है।

मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दाम, MP में नई दरें लागू नहीं

मदर डेयरी ने बुधवार को दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की है लेकिन एमपी में फिलहाल नई दरें लागू नहीं हुई हैं। प्रदेश में मदर डेयरी की रोजाना सप्लाई करीब डेढ़ लाख लीटर है। भोपाल में इसकी खपत लगभग 25 हजार लीटर प्रतिदिन बताई गई है। मदर डेयरी का दूध भोपाल के अलावा मंडीदीप, इटारसी, नर्मदापुरम, सागर, विदिशा, ललितपुर, हरदा और इंदौर में भी सप्लाई किया जाता है।

कुलगाम में CRPF पर हमला, अब किश्तवाड़ में दो SPO लापता; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, सर्च ऑपरेशन तेज

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, जंतर-मंतर बंद करने पर उठाए सवाल; बोले- हमारी आवाज दबाई जा रही

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी 70% तक हुए छोटे

MODI कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: विश्वस्तरीय संग्रहालय से युवा स्टार्टअप तक, सरकार के बड़े ऐलान

प्रदूषण का असर स्कूलों तक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 5वीं तक ऑनलाइन-ऑफलाइन पढ़ाई के निर्देश