प्रदर्शन करती महिला कांग्रेस कार्यकर्ता (फोटो सोर्स- नवभारत) 
बड़वानी

गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने पर बड़वानी में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी

Women Congress Protest: बड़वानी में रसोई गैस सिलेंडर के दामों में 29 रुपये की बढ़ोतरी के खिलाफ महिला कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सरकार से बढ़ी हुई कीमत तुरंत वापस लेने की मांग की।

प्रीतेश जैन

Barwani Gas Cylinder Price Protest: रसोई गैस सिलेंडर के दामों में 29 रुपये की बढ़ोतरी के विरोध में बड़वानी जिला महिला कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी महिलाएं शहर के पुराने कलेक्टर कार्यालय परिसर में एकत्र हुईं और केंद्र एवं राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मूल्य वृद्धि वापस लेने की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने खाली गैस सिलेंडर लेकर विरोध जताया और सरकार पर आम जनता, खासकर महिलाओं पर महंगाई का बोझ डालने का आरोप लगाया। मौके पर “भाजपा मुर्दाबाद” और “महंगाई वापस लो” जैसे नारे लगाए गए, जिससे परिसर में कुछ समय के लिए माहौल गरम हो गया।

घरेलू सामानों के दाम बढ़ा रही सरकार

महिला कांग्रेस नेताओं ने कहा कि LPG सिलेंडर की कीमतों में की गई यह बढ़ोतरी महिलाओं के लिए एक प्रकार का “तोहफा” है, जो सरकार की प्राथमिकताओं को दर्शाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान शासन में घरेलू जरूरत की वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे आम परिवारों का बजट बिगड़ रहा है। इसके साथ ही उन्होंने महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों को लेकर भी चिंता जताई और कहा कि ऐसी स्थिति में महिलाएं खुद को घरों तक सीमित रखने को मजबूर हैं।

विरोध करने वाली भाजपा अब चुप है

महिला कांग्रेस जिला प्रभारी प्रीति माहेश्वरी ने इस मौके पर केंद्र सरकार और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि एक समय था जब महंगाई के मुद्दे पर भाजपा विपक्ष में रहते हुए सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करती थी। उन्होंने कहा कि उस समय भाजपा की महिला नेता और सांसद सब्जियों की माला पहनकर और खाली सिलेंडर लेकर प्रदर्शन करती थीं, लेकिन अब वही लोग इस मुद्दे पर चुप हैं।

भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू

उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ जनता में असंतोष बढ़ रहा है और “उल्टी गिनती” शुरू हो चुकी है। माहेश्वरी ने कहा कि महिला कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष जारी रखेगी जब तक रसोई गैस के दाम वापस नहीं लिए जाते। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं और उन्होंने सरकार से तत्काल मूल्य वृद्धि वापस लेने की मांग दोहराई।

ममता बनर्जी को मिला फुटबॉल, ऋतब्रत गुट के हाथ आया लिफाफा, EC ने TMC गुटों में बांटे चुनाव चिह्न

DUSU Election 2026 LIVE: 2.75 लाख छात्र करेंगे फैसला, यश डबास या विजय मीणा किसके सिर सजेगा ताज?

4,821 रुपए बनाम 1,420 रुपए: 400 यूनिट बिजली पर महाराष्ट्र और सिक्किम के बिल में 3 गुने से ज्यादा का अंतर

निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली ने लगाई फांसी, सुप्रीम कोर्ट ने 2025 में किया था बरी

राघव चड्ढा ने AAP को बताया एक्स गर्लफ्रैंड, बोले- मेरी याद में कहीं हाथ की नस न काट लें