अशोकनगर में भाजपा नेताओं में हुई खूनी झड़प (सोर्स- सोशल मीडिया)
अशोकनगर

अशोकनगर के शाढौरा में भाजपा नेताओं का खूनी संघर्ष; खेत से लौट रहे मीडिया प्रभारी पर कट्टे से फायरिंग

Ashoknagar Firing Case: अशोकनगर के शाढौरा में भाजपा नेताओं के बीच खूनी संघर्ष! खेत से लौट रहे भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी भास्कर सिंह रघुवंशी पर हमले का आरोप; कट्टे से फायरिंग में कान में लगे छर्रे

निशांत तिवारी, सजल रघुवंशी

Ashoknagar BJP Leader Firing Case: अशोकनगर जिले के शाढौरा कस्बे में भाजपा से जुड़े दो नेताओं के बीच विवाद अब गंभीर रूप लेता नजर आ रहा है। यहां शाढौरा नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष और भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी भास्कर सिंह रघुवंशी पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है।

घायल भाजपा नेता ने भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर सिंह रघुवंशी समेत अन्य लोगों पर मारपीट और कट्टे से फायरिंग करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद क्षेत्र में राजनीतिक हलकों के साथ स्थानीय स्तर पर भी चर्चा शुरू हो गई है।

7 से 8 लोगों ने घेरकर की मारपीट, फायरिंग का भी आरोप

जानकारी के अनुसार भास्कर सिंह रघुवंशी खेत से काम खत्म करने के बाद अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में करीब 7 से 8 लोगों ने उन्हें घेर लिया और कथित तौर पर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। घायल भाजपा नेता का आरोप है कि विवाद के दौरान आरोपियों ने कट्टे से फायर भी किया। फायरिंग में निकले छर्रे उनके कान में लगे, जबकि मारपीट के दौरान सिर में भी गंभीर चोट आई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायल भास्कर रघुवंशी को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

धर्मवीर सिंह रघुवंशी के साथियों पर लगाया आरोप

अस्पताल में उपचार के दौरान भास्कर सिंह रघुवंशी ने आरोप लगाया कि उन पर हमला भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर सिंह रघुवंशी के साथियों ने किया है। हालांकि, यह आरोप फिलहाल घायल भाजपा नेता के बयान पर आधारित है। घटना की पूरी वास्तविकता पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि दोनों पक्षों के बीच विवाद की शुरुआत किस बात को लेकर हुई और हमले के दौरान वास्तव में फायरिंग किस परिस्थिति में की गई। घटना को लेकर भारतीय जनता पार्टी से जुड़े स्थानीय नेताओं के बीच भी मामला चर्चा में है।

पांच नामजद समेत आठ के खिलाफ एफआईआर, जांच में जुटी पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही शाढौरा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों समेत तीन अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस अब आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है और घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। साथ ही फायरिंग में इस्तेमाल हथियार और हमले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की स्थिति स्पष्ट होगी। फिलहाल घायल भाजपा नेता का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है और पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

अवैध रूप से भारत में दाखिल हुआ बांग्लादेशी नागरिक, मिर्जापुर स्टेशन पर RPF और GRP ने दबोचा

छात्रों के बाद अब CRPF रिटायर के जवान करेंगे जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, सरकार को दिया अल्टीमेटम

राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर चंद्रयान 3 की सफलता याद कर बोले इसरो चीफ, वैश्विक लीडर बनने की दिशा में भारत

अंतरिक्ष में बनेंगी दवाएं, PM मोदी से मिलकर स्पेस-फार्मा ने ठोकी ताल, किसने बुना हर दिन रॉकेट लॉन्च का सपना?

BJP पर जेन-जी को भरोसा नहीं...नितिन नबीन की आउटरीच कमेटी पर विपक्ष का हमला, बोले- CJP आंदोलन से डरी सरकार